बिहार के मुजफ्फरपुर में बस से टकराया ऑटो, 14 की मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर में बस और ऑटो की टक्‍कर में करीब 14 लोगों की मौत हो गई. प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत बड़ी भीषण थी.

Advertisement
सड़क हादसा सड़क हादसा

सुजीत झा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 25 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:42 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना के झपहा गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की जान चली गई. तेज रफ्तार से आ रही बस और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो पूरी तरह से चकनाचूर हो गया है और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Advertisement

इस भीषण में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बिहार सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है.

ये दर्दनाक हादसा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर हुआ. घटना से आक्रोशित लोगों ने को जाम कर दिया है. बस और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के पड़खच्चे उड़ गए. जानकारी के अनुसार ऑटो पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. घटना की सूचना पाकर के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने का काम कर रहे हैं. इस बीच बिहार सरकार ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement