'मेरे दादा 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे...', भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान पर नीतीश के मंत्री की सफाई 

अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय सेना पर दिए विवादित बयान पर बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे दादा भी सेना में रहते हुए शहीद हुए थे तो मैं सेना का अपमान क्यों करूंगा.

Advertisement
नीतीश सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव (फाइल फोटो) नीतीश सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

बिहार की महागठबंधन सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुरेंद्र यादव ने सेना में अग्निपथ योजना को लेकर दिए विवादित बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे दादा भी 1962 की लड़ाई में शहीद हुए थे तो मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा. 

नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कटिहार में कहा, "क्या भारत में सिर्फ नरेंद्र मोदी और भाजपा ही हिंदू हैं? हम हिंदू नहीं हैं? क्या 4 साल की कोई भारत सरकार की नौकरी होती है? मेरे दादा 1962 की लड़ाई में शहीद हो गए थे, मैं क्यों सेना का अपमान करूंगा." इससे पहले गुरुवार को सुरेंद्र यादव ने अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाए थे और साढ़े आठ साल बाद सेना के कमजोर होने की बात कहते हुए अपशब्द तक कह दिया था.  

Advertisement

उन्होंने कहा था, ''गुजराती नहीं चाहते हैं कि हम सेना में भर्ती हों और देश को रक्षा-सुरक्षा दें. क्या बोलते हैं- मन की बात... ये कब पढ़े थे. चाय बेचना या कोई धंधा करना अथवा पेट पालना गुनाह नहीं है. मैं मोदीजी की बहुत इज्जत और सम्मान करता हूं क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री हैं और हमारे अभिभावक हैं. लेकिन चाय बेचने वाला इंसान देश को बेचने चला है. गया का प्लेटफॉर्म बेच दिया है. आपका प्लेटफॉर्म पर टिकट नहीं लगता होगा, लेकिन हमें 50 रुपए लगता है. 50 रुपए ही जहानाबाद जाने का टिकट लगता है. चाय बेचने वाले लोग हैं, ये देश को क्या सुरक्षा देंगे. ठीक आज से साढ़े आठ साल बाद देश का नाम आएगा @@@ की फौज में. ये मैं बोलता हूं. साढ़े आठ साल के बाद जितनी पुरानी सेना है, वो रिटायर हो जाएगी. फिर साढ़े साल वाले अग्निवीर होंगे, जिनकी ट्रेनिंग ही पूरी नहीं होगी और वो रिटायर होकर वापस चले आयेंगे, ऐसे रिटायर फौजियों की शादी भी नहीं होगी. साढ़े चार साल के बाद उन नौजवानों के लिए क्या व्यवस्था होगी. हम ये प्रधानमंत्री से जानना चाहते हैं.'' 

Advertisement

RJD ने बयान से खुद को अलग किया 

वहीं आरजेडी ने सुरेंद्र यादव की विवादित टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था. आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का कहना है कि भारतीय सेना देश का गौरव है और हम सेना को सलाम करते हैं. सुरेंद्र यादव के बयान पर बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा कि ऐसा बयान देने वाला डिटेल्ड माइंड वाला ही हो सकता है. राजद बलात्कारियों और हत्यारों की पार्टी है, इसलिए वे अपनी पृष्ठभूमि के अनुसार इस तरह के बयान दे रहे हैं. बता दें कि आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में सहकारिता मंत्री बने सुरेंद्र यादव ने कुछ दिन पहले एक विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए सेना पर हमले करवाती है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »