साथ नाचने की जिद, नशे में बदमाश, विरोध करने पर डांसर-सिंगर को मारी गोली...शराबबंदी वाले बिहार का मामला

बिहार में कानून व्यवस्था की हालत का अंदाजा आप आरा में हुई घटना से लगा सकते हैं. यहां नशे में धुत बदमाश एक डांसर के साथ जबरदस्ती नाचने लगे थे, जिसका विरोध हुआ तो बदमाशों ने डांसर और सिंगर को गोली मार दी. दोनों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

Advertisement
हॉस्पिटल में एडमिट डांसर और सिंगर हॉस्पिटल में एडमिट डांसर और सिंगर

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 16 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST

बिहार के आरा में डांसर और भोजपुरी गायक को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है. बर्थडे पार्टी से प्रोग्राम खत्म कर वापस लौट रहे डांसर और गायक को बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने घेर कर गोली मारी है. जख्मी हालत में दोनों को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि जबरन नाचने का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारी है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, अहापुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के बेटे की बर्थडे पार्टी थी, जिसमें डांसर नीलू और सिंगर मुकेश आए हुए थे. यहीं पर कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे. इन लोगों ने डांसर के साथ जबरदस्ती डांस करने की कोशिश की. इसका विरोध सिंगर और डांसर ने किया. इसके बाद हंगामा होने लगा. उस वक्त मामला शांत कराया गया.

इसके बाद डांसर और सिंगर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हथियारबंद पांच बदमाश बाईक पर आए और उन्होंने डांसर के साथ गाली गलौज की. इसके बाद डांसर पर फायरिंग कर दी. बीच बचाव में आए सिंगर पर फायरिंग कर दी. दोनों को घायल हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज चल रहा है.

ओडिशा की रहने वाली है डांसर

Advertisement

गोली लगने से जख्मी हुई डांसर नीलू, ओडिशा के भुवनेश्वर की रहने वाली है. वहीं भोजपुरी गायक मुकेश पटना जिला के धनरुआ के मूल निवासी हैं, लेकिन पिछले 10 साल से वो भोजपुर के संदेश में रह रहे हैं. गोलीबारी की इस घटना पर पुलिस का कहना है कि आरोपी समेत पंचायत समिति सदस्य रणवीर साह घर से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है.

आरा में 13 दिन में 10 हत्याएं

आरा में इन दिनों क्राइम की घटनाएं बढ़ गई हैं. पिछले 13 दिन में 10 हत्याएं हो चुकी हैं. हाल में ही एक जमीन विवाद में पिता-पुत्र समेत चार को जख्मी किया गया था. इसके बाद डांसर और सिंगर को गोली मारने की वारदात हुई है. इन घटनाओं ने आरा पुलिस के साथ ही बिहार सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »