बिहार: JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- मैं फिर हत्या की राजनीति करूंगा

बिहार में गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. रविवार को नवगछिया में आयोजित वसंत फुहार कवि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब मैं फिर हत्या की राजनीति करूंगा या करवाऊंगा.

Advertisement
JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- मेरे पास बारूद और बंदूक है JDU विधायक गोपाल मंडल बोले- मेरे पास बारूद और बंदूक है

रोहित गुप्ता

  • पटना,
  • 22 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

बिहार में गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. रविवार को नवगछिया में आयोजित वसंत फुहार कवि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अब मैं फिर हत्या की राजनीति करूंगा या करवाऊंगा.

मंडल ने इस कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा, 'मैं पहले हत्या की करता था लेकिन बीच में इस तरह की राजनीति छोड़ दी. अब विरोधियों द्वारा लगातार मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है.' उन्होंने कहा कि मंच पर जब बैठे लोग मेरे वोटर नहीं हैं. फिर भी आपकी सुरक्षा मैं ही करूंगा. मेरे पास ताकत है. बारूद और बंदूक है.

Advertisement
बिहार में गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी कराना चाहते हैं जो गलत है. सुरा और सुंदरी स्वर्ग में रहने वाले लोगों को भी पसंद है. नशाखोरी बंद नहीं हो सकती है. नीतीश कुमार ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए शराबबंदी कराई है. शराब राजा-महाराज की शोभा की वस्तु है. नशा की वस्तु भांग और दारू कौन बंद कराएगा?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »