Protein benefits to your body: क्या होगा यदि रोजाना 50-60 ग्राम प्रोटीन लेंगे? वेट लॉस के साथ हो सकते हैं ये असर

क्या रोजाना 50-60 ग्राम प्रोटीन लेने से वाकई वजन कम होता है? इस स्टोरी में जानिए प्रोटीन की सही मात्रा का असर, मसल्स ग्रोथ के फायदे, और डाइट में इसे शामिल करने के आसान तरीके, जिससे आपकी फिटनेस जर्नी और भी शानदार और असरदार बन सके.

Advertisement
प्रोटीन वाली चीजें खाने से शरीर को काफी फायदा होता है.  (Photo: AI Generated) प्रोटीन वाली चीजें खाने से शरीर को काफी फायदा होता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST

प्रोटीन को लेकर आजकल हर जगह काफी चर्चाएं होती हैं इसलिए लोग प्रोटीन वाली चीजें खाते हैं, प्रोटीन शेक लेते हैं और नॉनवेज भी खाते हैं. लेकिन अक्सर लोग  सवाल पूछते हैं कि अगर वो रोज 50 से 60 ग्राम प्रोटीन लेंगे तो शरीर पर इसका क्या असर पड़ेगा? क्या इससे वजन कम करने में मदद मिलेगी या फिर कुछ और बदलाव देखने को मिलेंगे?

Advertisement

हकीकत ये है कि प्रोटीन सिर्फ मसल्स बनाने के लिए नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म तेज करने और भूख को कंट्रोल करने के लिए भी जरूरी है. अगर आप इसे सही मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आपकी सेहत और फिटनेस जर्नी में जबरदस्त फायदे हो सकते हैं.

डेली 50-60 ग्राम प्रोटीन का कमाल

रोजाना 50 से 60 ग्राम प्रोटीन का सेवन एक आम इंसान के लिए काफी अच्छा माना जाता है. सबसे बड़ा असर ये दिखता है कि आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. जब आप अपनी डाइट में प्रोटीन बढ़ाते हैं तो बार-बार स्नैक्स खाने की आदत छूट जाती है.

इससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं और वजन कम करना आसान हो जाता है. इसके अलावा प्रोटीन पचने में समय लेता है जिससे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और आपकी बॉडी ज्यादा कैलोरी बर्न करती है.

Advertisement

मसल्स और एनर्जी पर असर

सिर्फ वेट लॉस ही नहीं, प्रोटीन का बड़ा रोल मसल्स को रिपेयर करने में भी होता है. वर्कआउट के बाद अगर आप शरीर को सही पोषण देते हैं तो मसल्स टोन होने लगते हैं. कई बार लोग डाइटिंग के चक्कर में कमजोरी महसूस करने लगते हैं लेकिन अगर प्रोटीन की सही मात्रा ली जाए तो एनर्जी का लेवल मेंटेन रहता है.

इससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं और आलस भी कम आता है. आपकी स्किन और बालों की क्वालिटी में भी काफी सुधार देखने को मिलता है क्योंकि ये दोनों चीजें भी प्रोटीन से ही बनी होती हैं.

डाइट में कैसे शामिल करें ये चीजें

50 से 60 ग्राम प्रोटीन तक पहुंचना बहुत मुश्किल काम नहीं है. आप अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके आसानी से अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं. दालें, पनीर, सोयाबीन, अंडे, चिकन या फिर दूध और दही जैसी चीजें काफी मदद करती हैं.

कोशिश करें कि हर मील में थोड़ा प्रोटीन जरूर हो. लंच या डिनर में एक कटोरी दाल या पनीर लेने से प्रोटीन की कमी पूरी हो जाती है. अगर आप वर्कआउट करते हैं, तो अपनी मील का टाइमिंग भी सेट रखें. बस ध्यान रखें कि प्रोटीन के साथ फाइबर का भी ध्यान रखें ताकि डाइजेशन ठीक रहे.

Advertisement

क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

प्रोटीन लेना अच्छी बात है लेकिन इसे बहुत ज्यादा लेने से बचना चाहिए. कुछ लोग बिना सोचे-समझे प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं, जो किडनी पर दबाव डाल सकता है. सबसे बेहतर यही है कि आप नेचुरल सोर्स से प्रोटीन लें. पानी खूब पिएं क्योंकि ज्यादा प्रोटीन लेने पर शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी हो जाता है.

यदि आपको पहले से ही कोई हेल्थ इशू है तो कुछ भी बड़ा बदलाव करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें. अपनी बॉडी की जरूरत को समझें और धीरे-धीरे डाइट में बदलाव करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »