Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण

नाना पाटेकर के निधन के बाद हार्ट अटैक को लेकर चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों ने बताया कि हार्ट अटैक केवल नसों में ब्लॉकेज से नहीं होता, बल्कि इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं. यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की गाइडलाइन में इसके बारे में बताया गया है.

Advertisement
हार्ट अटैक हार्ट अटैक

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद एक बार फिर से हार्ट अटैक को लेकर चिंता बढ़ गई है. अंतिम समय में उनका इलाज करने वाले मणिपाल अस्पताल के डॉ. शेखर ने बताया कि नाना को कार्डियक अरेस्ट आने से पहले हार्ट अटैक आया था. जो निधन का कारण बना. आमतौर पर ये माना जाता है कि हार्ट अटैक केवल हार्ट की नसों में ब्लॉकेज की वजह से होता है, लेकिन ऐसा नहीं है.

Advertisement

हाल ही में यूरोपियन सोसाइटी ऑफ़ कार्डियोलॉजी ने संशोधित गाइडलाइन जारी की हैं. इसमें हार्ट अटैक के परिभाषा को आसान बनाना के लिए कुछ चीजों बताई गई है. जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि  दिल का दौरा पड़ने के पीछे ब्लॉकेज के अलावा कई अन्य गंभीर कारण भी हो सकते हैं. डॉक्टरों का भी कहना है कि हार्ट अटैक केवल ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता है.

मेदांता मूलचंद हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि हार्ट अटैक का कारण  प्राइमरी मायोकार्डियल इन्फार्क्शन भी होता है. इसमें हार्ट की नसों में थक्का बनने  के कारण होने वाले पारंपरिक हार्ट अटैक तो शामिल हैं ही, लेकिन स्पॉन्टेनियस कोरोनरी आर्टरी डिसेक्शन के कारण भी हार्ट अटैक आ जाता है. इसमें दिल की नस या के अंदरूनी हिस्से में अचानक दरार आ जाती है. यह स्थिति विशेष रूप से महिलाओं और गर्भावस्था के आसपास अधिक देखी जाती है. इसकी वजह से  नसें अचानक तेजी से सिकुड़ जाती हैं. जिससे खून का बहाव रुक जाता है. जो हार्ट अटैक का कारण बनता है. 

Advertisement

सेकेंडरी मायोकार्डियल इन्फार्क्शन 

यह हार्ट अटैक दिल की नसों में किसी खराबी या थक्के के कारण नहीं, बल्कि शरीर में किसी अन्य गंभीर बीमारी की वजह से होता है. जब दिल की मांसपेशियों को मिलने वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति और उसकी मांग में भारी असंतुलन  हो जाता है, तो यह स्थिति बनती है. इसकी वजह से अचानक ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा बढ़ या कम हो जाता है. इससे दिल की धड़कन भी तेज हो जाती है, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क होता है. 

यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें

प्रोसीजर-रिलेटेड मायोकार्डियल इन्फार्क्शन

ये उस हार्ट अटैक को कवर करती है जो किसी कार्डियक प्रोसीजर (जैसे एंजियोप्लास्टी, स्टेंटिंग या कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी) के दौरान या उसके 30 दिनों के भीतर किसी बड़ी परेशानी की वजह से हार्ट अटैक आ जाता है. ये उन मरीजों में ज्यादा देखा जाता है जिनको पहले से हार्ट की गंभीर बीमारी होती है. 

यह भी पढ़ें: World Heart Day 2026: हार्ट अटैक के खतरे से रहना चाहते हैं दूर? थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स

हार्ट की बीमारियों से बचाव कैसे करें

खानपान का ध्यान रखे

रोज एक्सरसाइज करें

Advertisement

मानसिक तनाव न लें

हर 6 महीने में हेल्थ चेकअप डॉक्टर की सलाह से कराएं 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »