नाना पाटेकर की मौत पर सच निकली डॉक्टर की आशंका, आजतक को बताई थी असली वजह

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक बताई गई है. गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर ने आजतक. इन से बातचीत में आशंका जताई थी कि नाना को हार्ट अटैक आया था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी बात सच निकली है.

Advertisement
नाना पाटेकर नाना पाटेकर

अभिषेक पांचाल

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी मौत की जो वजह डॉक्टर ने बताई थी वह सच निकली है. आजतक.इन से बातचीत में गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने आशंका जताई थी कि नाना को गंभीर हार्ट अटैक आया था, जिससे उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है. गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाना की मौत की वजह हार्ट अटैक ही बताई गई है.

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत की वजह दिल की एक प्रमुख आर्टरी में खून का थक्का जमना बताया गया. इस धमनी को लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी कहते हैं. यह दिल के बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है. इसमें रुकावट आने से दिल की मांसपेशियों को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाई, जिससे नाना को गंभीर हार्ट अटैक हुआ और उनकी जान चली गई 

डॉ शेखर ने भी बताया था कि नाना को सीने में तेज दर्द, सांस लेने में परेशानी और बहुत ज्यादा पसीना आने जैसे लक्षण हुए थे. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने दोस्त को भी दी की उनकी छाती में दर्द हो रहा है. ये सभी संकेत हार्ट अटैक के होते हैं. हार्ट अटैक का समय पर इलाज न हो तो कई मामलों में इससे कार्डियक अरेस्ट हो जाता है. जिससे अचानक दिल काम करना बंद कर देता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Heart attack Causes : हर हार्ट अटैक ब्लॉकेज की वजह से नहीं होता, डॉक्टरों ने बताया ये भी हैं बड़े कारण

रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज

डॉ. शेखर सालकर ने आजतक.इन को बताया था कि नाना पाटेकर ने रात करीब 2:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज करके तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी. रात होने के कारण दोस्त समय पर मैसेज नहीं देख पाया. इसके बाद जब वह सुबह करीब 4 बजे नाना के घर पहुंचा, तब उनकी हालत गंभीर थी. उन्हें बहुत पसीना आ रहा था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी. 

यह भी पढ़ें: क्या BP की दवाएं हमेशा खानी पड़ती है? दवा छोड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कितना, डॉक्टर से जानें

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

डॉ. शेखर ने बताया था कि नाना को अस्पताल लाए जाने के समय ही उनको मृत अवस्था में पाया गया था. लेकिन फिर भी मेडिकल प्रोटोकॉल के हिसाब से डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक CPR दी, लेकिन उनकी धड़कन वापस नहीं आ सकी. इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »