साल में एक बार करा लें ये टेस्ट, समय रहते पता चल सकती है किडनी की बीमारी, डॉक्टर ने बताया

किडनी खराबी के लक्षण देर से सामने आते हैं, जिससे समय पर इलाज मुश्किल हो जाता है. किडनी की स्थिति का पता चल सके और समय रहते इलाज शुरू किया जा सके इसके लिए सालभर में एक बार टेस्ट कराना जरूरी है.

Advertisement
ब्लड  टेस्ट ब्लड टेस्ट

आजतक हेल्थ डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:58 AM IST

किडनी खून को फिल्टर करने और शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करती हैं. लेकिन खराब खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण ये खराब होने लगती है. लेकिन परेशानी यह है कि किडनी में बीमारी बढ़ने के बावजूद शुरुआती दौर में कई लोगों को इसका पता नहीं चलता, जब तक बड़े लक्षण दिखते हैं तब तक किडनी को काफी नुकसान हो चुका हो सकता है. ऐसे में समय रहते बीमारी का पता लगाने के लिए किडनी की जांच कराना जरूरी है. किडनी के लिए कौन सा टेस्ट जरूरी है और इसको क्यों कराना चाहिए इस बारे में डॉक्टर ने बताया है. 

Advertisement

किडनी की बीमारी के लक्षण देर से क्यों दिखते हैं?

दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. एल.एच. घोटेकर के मुताबिक, किडनी की बीमारी के लक्षण अक्सर काफी देर से सामने आते हैं. दिल की कुछ समस्याओं में सीने में दर्द जैसे संकेत मिल सकते हैं, जबकि किडनी की बीमारी शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ सकती है.

कई बार व्यक्ति सामान्य महसूस करता रहता है, लेकिन उसकी किडनी की काम करने की क्षमता धीरे-धीरे कम हो रही होती है. इसी वजह से केवल लक्षणों का इंतजार करना सही नहीं है. बेहतर ये है कि आप साल में एक बार किडनी का टेस्ट करा लें, भले ही आपको कोई मेजर लक्षण न भी दिखे.

यह भी पढ़ें: पीठ के निचले हिस्से का दर्द हो सकता है किडनी की बीमारी का संकेत! इन लक्षणों को भूलकर भी न करें अनदेखा

Advertisement

साल में एक बार कौन-सा टेस्ट कराएं?

डॉ. घोटेकर के मुताबिक, किडनी की सेहत का पता लगाने के लिए किडनी फंक्शन टेस्ट (KFT) फायदेमंद है.  इस जांच में खून में क्रिएटिनिन और दूसरे पैरामीटर को देखा जाता है. क्रिएटिनिन से eGFR के लेवल का पता लगाया जाता है, जिससे पता चलता है कि किडनी खून को कितनी अच्छी तरह फिल्टर कर रही है. हालांकि, हर स्वस्थ व्यक्ति के लिए साल में एक बार KFT कराना भी जरूरी नहीं है.  जांच की जरूरत व्यक्ति के रिस्क और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर है, लेकिन कुछ लोगों को ये टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Health Warnings In Legs: पैरों में दिखने वाले ये 4 लक्षण ना करें इग्नोर, दिल और किडनी की बीमारी का हो सकते हैं संकेत

इन लोगों को खास ध्यान देने की जरूरत

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, पहले से किडनी की समस्या वाले लोगों को अपनी किडनी की सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए. इन लोगों को साल में एक बार केएफटी टेस्ट जरूर करा लेना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »