फैक्ट चेक: हाथरस में भगदड़ मचने से ठीक पहले का नहीं, ये राजस्थान में हुए सत्संग का पुराना वीडियो है

हाथरस में हुए हादसे में अभी तक 121 लोगों की मौत हो गई है. इस बीच हादसे से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. लेकिन हादसे की आड़ में कुछ पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिन्हें हाथरस का बताकर प्रचारित किया जा रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये हाथरस में नारायण साकार हरी के सत्संग में मची भगदड़ से ठीक पहले का वीडियो है.
सच्चाई
ये राजस्थान के भरतपुर में 6 फरवरी, 2024 को हुए नारायण साकार हरी के सत्संग का पुराना वीडियो है.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

हाथरस में  नारायण साकार हरि भोले बाबा उर्फ सूरजपाल के सत्संग में मची भगदड़ से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक सत्संग के बाद जब नारायण साकार हरी अपनी गाड़ी से निकल रहे थे, तो वहां मौजूद लोग उनके पीछे छूटी धूल-मिट्टी उठाने लगे और देखते ही देखते वहां मौजूद लाखों की भीड़ बेकाबू हो गई. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर अब कथित तौर पर इस हादसे से ठीक सामने आ गया है. इसमें गाड़ियों के एक काफिले को भारी भीड़ के बीच से निकलते देखा जा सकता है. इनमें से एक गाड़ी के पीछे कई सारे लोग दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं. पास में ही गुलाबी शामियाने से सजी बाउंड्री वाला एक मैदान भी दिखाई दे रहा है, जो खचाखच लोगों से भरा है. लोग इस वीडियो को हाथरस में भगदड़ मचने से बताते हुए शेयर कर रहे हैं. 

 

फेसबुक पर इसे  एक व्यक्ति ने लिखा, “यूपी में हुए हाथरस हादसे का विडियो आया सामने. सत्संग का समापन होने के बाद बाबा की कार निकलते समय उसके पैर छूने के लिए लोग दौड़ पड़े और भगदड़ मच गई, जिसमे कई लोग गिर गए और उन पर चढ़कर लोग निकलने लगे, जिससे सैकड़ो लोगो की मौत हो गई तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गौरतलब है कि यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, इसमें 122 लोगों की मौत हो गई, 150 से अधिक घायल हो गए, कई लोगों की हालत गंभीर है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, हादसा हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में हुआ था.” इसका यहां  देखा जा सकता है. 

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो हाथरस का है ही नहीं. दरअसल, ये राजस्थान के भरतपुर में 6 फरवरी, 2024 को हुए नारायण साकार हरी के सत्संग का पुराना वीडियो है. 

कैसे पता लगाई सच्चाई?

कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर मिला, जहां इसे को अपलोड किया गया था. यहां बताया गया है कि ये वीडियो राजस्थान के भरतपुर जिले का है, जहां नारायण साकार हरी को देखने पहुंची लाखों की भीड़ ने हाइवे जाम कर दिया था. इतनी बात तो यहीं साफ हो जाती है कि ये वीडियो करीब पांच महीने पुराना है.

इस यूट्यूब चैनल पर हमें सत्संग का एक लंबा . इसमें वही गुलाबी शामियाने वाली बाउंड्री और सजावट देखी जा सकती है जो वायरल क्लिप में दिखती है. साथ ही, इसमें 2 मिनट पर एक हरे बोर्ड पर ‘रूपवास’ भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. 

यूट्यूब पर हमें  6 फरवरी 2024 को शेयर किये गए इस सत्संग का एक और नारायण साकार हरी के प्रवचन का भी मिला .

जानकारी को और पुख्ता करने के लिए हमने आजतक के भरतपुर संवाददाता सुरेश फौजदार से संपर्क किया. सुरेश ने इस बात कि पुष्टि की कि नारायण साकार हरी का ये सत्संग इसी साल 6 फरवरी को, भरतपुर जिले के रूपवास कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मैदान में हुआ था. 

Advertisement

इसके अलावा, इस कार्यक्रम के आयोजक कैलाशी राम जाटव ने भी ‘आजतक’ से इस बात की पुष्टि की कि भोले बाबा का ये सत्संग 6 फरवरी 2024 को भरतपुर में हुआ था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे. 

साफ है, भरतपुर में हुए नारायण साकार हरी के पुराने सत्संग के वीडियो को हाथरस में हुए हादसे का बताते हुए पेश किया जा रहा है. 

 

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement