फैक्ट चेक: मंच पर नाचती ये महिला टीएमसी नेता सायोनी घोष नहीं है, ये रही सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो, जिसमें एक महिला डांस करती नजर आ रही है. उसे टीएमसी नेता सायोनी घोष का वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मंच पर नाचती हुई ये महिला टीएमसी नेता सायोनी घोष हैं.
सच्चाई
वीडियो में नजर आ रही महिला टीएमसी नेता नहीं, बल्कि बांग्लादेश की डांसर मेघा क्वीन हैं.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

बंगाल चुनाव के दौरान खासी चर्चा में रहीं टीएमसी नेता और सांसद सायोनी घोष ने आरोप लगाया है ममता बनर्जी को ‘वोट चोरी’ करके हराया गया है.

अब किसी मंच पर नाचती एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में डांस करती ये महिला सायोनी घोष हैं. कुछ तो ये भी कह रहे हैं कि एक सांसद का इस तरह से नाचना शोभा नहीं देता है.

Advertisement

फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “एक सांसद को ऐसी हरकत करना ठीक नहीं हम विरोध और निंदा करते. लोग बोल रहे ये संसद बनने के लिए सब कुछ किया, तो हम TMC की सायोनी घोष को बोलते कृपया सांसद की गरिमा को न गिरने दें. अगर यही करना था तो नौटंकी में जाती. हम देशहित और राष्ट्रहित की बात करेंगे.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वीडियो में नजर आ रही महिला, टीएमसी नेता सायोनी घोष नहीं, बल्कि बांग्लादेश की रहने वाली एक डांसर है.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो की कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये ‘Masti 24’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इसे 30 अप्रैल को अपलोड किया गया था. इस चैनल पर इससे मिलते-जुलते और भी कई वीडियो मौजूद हैं. यहां दी गई जानकारी के मुताबिक डांस कर रही ये महिला ‘मेघा क्वीन’ है.

Advertisement

इस जानकारी के साथ सर्च करने पर हमें मेघा क्वीन का फेसबुक अकाउंट मिला. यहां भी इस इवेंट के कई वीडियो मौजूद हैं. प्रोफाइल के मुताबिक मेघा बांग्लादेश की रहने वाली हैं और एक डांसर हैं. रसेल खान नाम के एक यूजर ने मंच से ही रिकार्ड करके इस प्रोग्राम के कई वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किए हैं.

कुछ विडियोज में मंच पर मौजूद बैनर देखा जा सकता है. बैनर पर बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान की तस्वीर नजर आती है. बैनर पर बांग्ला में लिखे टेक्स्ट के मुताबिक ये बैसाखी मेला कार्यक्रम का वीडियो है. बांग्लादेश में ये मेला हर साल बंगाली कैलेंडर के पहले दिन यानी 14 अप्रैल को आयोजित किया जाता है.

साफ है कि एक बांग्लादेशी डांसर का वीडियो टीएमसी नेता सायोनी घोष का बताकर सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement