फैक्ट चेक: धमाके और तबाही के ये वीडियो AI से बने हैं, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध से इनका कुछ लेना-देना नहीं

इस स्टोरी में हम एक-एक करके ऐसे ही चार वीडियोज की बात करेंगे.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो दुबई हवाई अड्डे का है जहां धमाके के बाद भीषण आग लग गई.  
सच्चाई
ये वीडियो AI से बना है. ये किसी असली घटना को नहीं दिखाता.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले जारी हैं. ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की इस चिंताजनक स्थिति के बीच सोशल मी​डिया पर एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने कई वीडियो वायरल हो गए हैं. दोनों ही पक्षों के समर्थक इन्हें शेयर करते हुए ये जताने की कोशिश कर रहे हैं कि युद्ध में उनका पलड़ा भारी है.

Advertisement

इस स्टोरी में हम एक-एक करके ऐसे ही चार वीडियोज की बात करेंगे.

वीडियो 1: अजीबोगरीब धुआं 

दावा- भीषण आग और धुएं वाला ये वीडियो कई लोग दुबई एयरपोर्ट का बताकर शेयर कर रहे हैं. दावा है कि ये एयरपोर्ट, ईरान के हमलों की वजह से पूरी तरह जलकर तबाह हो गया.

सच्चाई- वीडियो में ऐसी कई चीजें हैं जिनसे इसके एआई से बने होने का पता चलता है. मिसाल के तौर पर, इसमें धुआं सीधे ऊपर न जाकर गोलाई में मुड़कर ऊपर जा रहा है. इसी तरह, इसमें फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग बुझाने के लिए जो पानी की धार निकल रही है, वो आग की दिशा के बजाए एक अलग ही दिशा में निकल रही है.

खबरों के मुताबिक, दुबई से फ्लाइट्स का सीमित संचालन अब शुरू हो गया है.  

वीडियो 2: ये कैसी कारें? 

Advertisement

दावा- किसी रिहायशी इलाके में हुए भीषण विस्फोट और धुएं के गुबार का ये वीडियो कई लोग इजरायल पर ईरान का हमला बताकर शेयर कर रहे हैं.

सच्चाई- इस वीडियो को गौर से देखने पर सड़क के बीचो-बीच कुछ कारें खड़ी दिखती हैं. धमाके से पहले या बाद भी ये अपनी जगह से हिलती नहीं. जूम करके देखने पर इन कारों का आकार भी बेहद अजीबोगरीब-सा लगता है. दूसरी बात, अगर कहीं सचमुच इस तरह का धमाका हुआ होता, तो काफी तेज आवाज होती. इसमें आवाज आती तो है, लेकिन बेहद धीमी. ये बात धमाके के असली वीडियो देखकर समझी जा सकती है. जाहिर है, ये वीडियो भी एआई से बना है.

वीडियो 3: भागते-भागते हाथ बन गया पैर 

दावा- किसी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मधुमक्खियों के हमले से मची अफरातफरी का ये वीडियो भी युद्ध के मौजूदा हालात के संदर्भ में शेयर हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर है.

सच्चाई- वीडियो में एक जगह भाग रहे सैन्यकर्मी का एक हाथ, पैर में तब्दील हो जाता है. इसमें कहीं-कहीं मधुमक्खियों का आकार भी बेहद बड़ा दिखाई देता है.

हाल-फिलहाल में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

हमने एआई वीडियोज के बारे में जानकारी देने वाले टूल्स हाइव मॉडरेशन और डीपफेकोमीटर की मदद से इन तीनों ही वीडियो की जांच की तो इन टूल्स ने भी इनके एआई से बने होने की संभावना जताई.

Advertisement

साफ है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने वीडियो मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के असली वीडियो बताकर शेयर हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement