फैक्ट चेक: ईद पर उत्तम नगर में AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हिंदुओं ने खदेड़ा? नहीं, ये है असल मामला

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के एक वीडियो को उत्तम नगर में ईद विवाद से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है. आजतक के फैक्ट चेक में जानें इस वीडियो की सच्चाई...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये वीडियो दिल्ली के उत्तम नगर का है जहां ईद मनाने की नसीहत देने गए सौरभ भारद्वाज को हिंदुओं ने खदेड़कर भगा दिया.
सच्चाई
वीडियो उत्तम नगर नहीं, पालम का है जहां अग्निकांड की शोकसभा में बीजेपी और AAP नेताओं की भिड़ंत हो गई थी.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इसमें वो भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनकी कुछ लोगों से झड़प भी हो जाती है. वीडियो में आप नेता और कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान देखी जा सकती है.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि आप नेता, दिल्ली के उत्तम नगर जाकर ईद मनाने की नसीहत दे रहे थे. तभी वहां आक्रोशित हिंदुओं ने उन्हें खदेड़कर वापस भगा दिया. दरअसल होली के वक्त तरुण कुमार नाम के युवक की हत्या के बाद से इस इलाके में भारी तनाव है. हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने तो यहां तक धमकी दे दी थी कि वो मुसलमानों को यहां ईद नहीं मनाने देंगे.

Advertisement

इसी संदर्भ में  सौरभ भारद्वाज का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है. वीडियो के साथ एक्स पर एक व्यक्ति ने लिखा, “मुस्लिम हमारे भाई है..ईद मनाने दो. आप नेता सौरभ भारद्वाज को उत्तमनगर में पब्लिक ने जोर से धक्के देकर भगाया. हिंदुओं बहुत गलत किया सिर्फ धक्के नहीं देने थे.” इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि 19 मार्च का ये वीडियो दिल्ली के पालम का है जहां आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच झड़प हो गई थी.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये न्यूज एजेंसी IANS के 19 मार्च के एक एक्स पोस्ट में मिला. इतनी बात तो यहीं साफ हो गई कि वीडियो ईद के मौके का नहीं है.

Advertisement

IANS की पोस्ट के मुताबिक ये वीडियो दिल्ली के पालम इलाके का है. यहां AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दौरे से पहले बीजेपी और AAP नेताओं के बीच झड़प हो गई.

इससे संबंधित तमाम न्यूज रिपोर्ट्स मौजूद हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पालम अग्निकांड की शोकसभा में AAP और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई. सौरभ भारद्वाज ने हाइड्रोलिक मशीन फेल हो जाने का दावा किया और प्रशासन पर सवाल उठाए. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए.

18 मार्च को दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी. ये बिल्डिंग स्थानीय मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप की थी.

तरुण की मौत के बाद सौरभ भारद्वाज, पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए थे. उनका आरोप था कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें तरुण के परिवार से मिलने नहीं दिया और करीब 20 बीजेपी कार्यकर्ताओं को जाने दिया.

वहीं 21 मार्च को उत्तम नगर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ईद की नमाज पढ़ी गई. मुस्लिमों ने पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए उन पर फूल भी बरसाए.

साफ है कि सौरभ भारद्वाज के वीडियो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement