फैक्ट चेक: वायरल वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी को नहीं हुआ कोरोना

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वीडियो में दिख रही महिला कांस्टेबल की तबीयत खराब जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें कोरोना नहीं हुआ है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वायरल वीडियो में दिख रही मुंबई पुलिस की महिला कांस्टेबल को हुआ कोरोना.
सच्चाई
वीडियो में दिख रही महिला की ब्लड प्रेशर के कारण तबियत खराब हुई थी, लेकिन उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है.

विद्या

  • मुंबई,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:32 PM IST

मुंबई पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके साथ लोग दावा कर रहे हैं कि वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कांस्टेबल एक दोपहिया वाहन का सहारा लेकर बैठी है. एक दूसरा पुलिस अधिकारी उसे बैठने के लिए एक कुर्सी देता है और बाकी पुलिसकर्मी वहीं सड़क पर दूर दूर खड़े हुए हैं.

Advertisement

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि वीडियो में दिख रही महिला कांस्टेबल की तबीयत खराब जरूर हुई थी, लेकिन उन्हें कोरोना नहीं हुआ है.

फेसबुक पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “देखिए ग्रांट रोड लैमिंगटन रोड में क्या हुआ आरके होटल के सामने”.

वीडियो में एक शख्स कह रहा है कि “ये मुंबई के ग्रांट रोड इलाके के आरके होटल के नीचे लेडीस पुलिस की ड्यूटी लगी है और उसको कोरोना हो गया है. सांस लेने में प्रॉबलम हो रही है और सारे पुलिसवाले अगल बगल में खड़े हैं लेकिन कोई उसको टच नहीं कर रहा है. काफी देर से वो बहुत परेशान है. जब एक पुलिसवाले के लिए एम्बुलेंस जल्दी नहीं आ रही है तो सोचिए आम आदमी का क्या होगा.”

Advertisement

ये वीडियो के अलावा, और व्हाट्सएप्प पर भी शेयर किया जा रहा है. वायरल वीडियो का आर्काइव्ड वर्जन देखा जा सकता है.

वीडियो 16 मई की रात का

इस वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने संबंधित इलाके के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. मुंबई पुलिस जोन-2 के डिविजनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, राजीव जैन ने बताया कि यह वीडियो 16 मई की रात 9 बजे का है. वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी प्रीति सुरेश गवारी हैं.

जैन ने कहा, “ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. तुरंत एम्बुलेंस बुलाया गया. वहां मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों को भी समझ में नहीं आ रहा था की उसको क्या हुआ है. एम्बुलेंस 15-20 मिनट में आ गई थी. पास के ही प्राइवेट अस्पताल में उसे ले जाया गया. वहां डॉक्टरों से बताया कि उसमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं. उसका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हुई थी. फिर भी एहतियात के तौर पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया जो कि नेगेटिव आया.”

इसी वीडियो को मुंबई के कुछ लोगों ने पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया था. ने ट्विटर पर भी यही जवाब दिया था कि महिला कांस्टेबल को कोरोना नहीं हुआ है.

Advertisement

कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में अब तक 13 पुलिसकर्मियों की हो चुकी है, जबकि 1150 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.

निष्कर्ष

पड़ताल से जाहिर है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी को कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं हुआ है. अचानक तबीयत खराब होने की वजह से महिला कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »