फैक्ट चेक: रतन टाटा ने नहीं कही शराब खरीदने के लिए आधारकार्ड अनिवार्य करने की बात

क्या देश के दिग्गज व्यवसायी रतन टाटा ने कहा है कि शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर देना चाहिए? सोशल मीडिया पर उनके इस कथित बयान की बड़ी चर्चा हो रही है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
रतन टाटा ने कहा है कि शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर देना चाहिए.
सच्चाई
रतन टाटा ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. इंस्टाग्राम के जरिये उन्होंने खुद इस बयान को फर्जी बताया है.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:55 PM IST

क्या देश के दिग्गज व्यवसायी रतन टाटा ने कहा है कि शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य कर देना चाहिए? सोशल मीडिया पर उनके इस कथित बयान की बड़ी चर्चा हो रही है.

वायरल पोस्ट में पूरा बयान कुछ इस तरह है, “शराब की बिक्री सिर्फ आधार कार्ड के जरिये होनी चाहिए. शराब खरीदने वालों को कोई भी सरकारी सब्सिडी या सुविधाएं नहीं देनी चाहिए. अगर किसी के पास शराब खरीदने के लिए पैसे हैं, तो वो राशन खरीदने में भी सक्षम है. यहां हम लोगों को मुफ्त का राशन दे रहे हैं, वहीं वो शराब में पैसे उड़ा रहे हैं. -रतन टाटा.”

Advertisement

पर बहुत सारे लोग इसे रतन टाटा का बयान बताते हुए कर रहे हैं.

 

इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि सोशल मीडिया पर एक मनगढ़ंत बात को रतन टाटा का बयान बताते हुए शेयर किया जा रहा है. रतन टाटा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि ये बयान उन्होंने नहीं दिया.

बहुत सारे लोगों ने भी रतन टाटा के नाम पर वायरल इस बयान को शेयर किया है.

क्या है सच्चाई

3 नवंबर, 2021 को रतन टाटा ने अपने नाम से वायरल हो रहे बयान का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया. साथ ही, उन्होंने लिखा, “फर्जी खबर, ये मैंने नहीं कहा था, धन्यवाद”.

दरअसल, हाल ही में आंध्र प्रदेश में दसारी इमैनुअल नाम के व्यक्ति ने एक दायर की है जिसमें शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने की गुजारिश की गई है. इमैनुअल का मानना है कि ऐसा करने से नाबालिगों को शराब बेचे जाने की समस्या पर लगाम कसी जा सकेगी.  

Advertisement

रतन टाटा के नाम पर वायरल हो रहा बयान इस खबर से प्रेरित हो सकता है. अगर रतन टाटा ने इस तरह का कोई बयान दिया होता तो इसे लेकर मीडिया में चर्चा जरूर होती.

हमारी पड़ताल से ये बात साबित हो जाती है कि शराब खरीदने के लिए आधारकार्ड अनिवार्य करने की बात रतन टाटा ने नहीं कही है.

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement