फैक्ट चेक: पाकिस्तान ने ईरानी डेलिगेशन की सुरक्षा के लिए भेजे फाइटर जेट? नहीं, ये वीडियो पुराना है

पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता से पहले सोशल मीडिया पर वायरल फाइटर जेट्स वाला वीडियो भ्रामक निकला. आजतक के फैक्ट चेक में जानें इस वीडियो की सच्चाई...

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ईरान के डेलिगेशन को अमेरिका से बातचीत के लिए इस्लामाबाद लाने के लिए पाकिस्तान ने ये फाइटर जेट भेजे हैं.
सच्चाई
ये साल 2019 का वीडियो है जब सऊदी क्राउन प्रिंस के स्वागत के लिए पाकिस्तान ने JF-17 फाइटर जेट भेजे थे.

ज्योति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:52 PM IST

ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसियों ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद के स्पीकर बागेर गालिबफ जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के पाकिस्तान पहुंचने की बात को गलत बताया.  

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरानी न्यूज एजेंसी तसनीम न्यूज से कहा कि वो पाकिस्तान के शांति वार्ता के आग्रह पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ये बातचीत तभी होगी जब अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्ध बंद करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करे.

Advertisement

गौरतलब है कि 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी थी. इसमें 11 अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता होने की बात तय हुई थी.  

इसी संदर्भ में अब सोशल मीडिया पर एक बड़े से विमान के आसपास उड़ते हुए कुछ फाइटर जेट्स का वीडियो वायरल हो रहा है.

एक एक्स यूजर ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान अपने मेहमान ईरान को लेने के लिए हवा में उड़ते हुए. ईरान के प्रतिनिधिमंडल को सीमा से पाकिस्तान तक सुरक्षा प्रदान करते हुए एस्कॉर्ट किया #Pakistan #Iran".  

कुछ न्यूज वेबसाइट्स ने अपनी खबरों में इस वीडियो को शामिल करते हुए लिखा कि ईरान ने पाकिस्तान से गुजारिश की थी कि वो उनके डेलिगेशन को सुरक्षित इस्लामाबाद ले जाने के लिए अपने फाइटर प्लेन भेज दे. इन खबरों में लिखा है कि ईरान ने ये इसलिए कहा क्योंकि उसे इजरायली और अमेरिकी एयर फोर्स के हमले का डर था.

Advertisement

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो 2019 का है जब पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के स्वागत के लिए फाइटर जेट भेजे थे.

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें रेडियो फ्री यूरोप की 18 फरवरी, 2019 की एक रिपोर्ट मिली. यहां बताया गया है कि ये फाइटर जेट पाकिस्तान ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के जहाज का स्वागत करने के लिए भेजे थे. क्राउन प्रिंस बिन सलमान 17 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान गए थे.

अल अरेबिया की एक खबर के अनुसार सऊदी प्रिंस और उनके प्रतिनिधिमंडल का जहाज जब पाकिस्तान एयर स्पेस में दाखिल हुआ, तो पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट्स ने उसका स्वागत किया. उस वक्त पाकिस्तान के एयर फोर्स ने इसे स्वागत का एक खास रिवाज बताया था.

खबरों के अनुसार, पैसों की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान ने उस वक्त सऊदी प्रिंस का शानदार स्वागत किया था. सऊदी प्रिंस ने तब पाकिस्तान के साथ 20 बिलियन डॉलर की डील साइन की थी.

साफ है, ईरान और अमेरिका की शांति वार्ता के संदर्भ में एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है.  

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement