फैक्ट चेक: अमृतसर में आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शख्स की पिटाई का नहीं है ये वीडियो

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो का अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की घटना से कोई संबंध नहीं है. ये छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक घटना का वीडियो है जब एक वरिष्ठ वकील पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पेशी के दौरान पीट दिया गया था.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
अमृतसर में आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने वाले शख्स की वकीलों ने पिटाई कर दी.
सच्चाई
ये छत्तीसगढ़ के रायपुर का वीडियो है जहां एक वरिष्ठ वकील को पीटने के आरोपी शख्स की कुछ वकीलों ने पिटाई कर दी थी.

सत्यम तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

गणतंत्र दिवस के दिन पंजाब के अमृतसर में एक शख्स डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर चढ़ कर उसे तोड़ने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में इस घटना (  https://www.jagran.com/punjab/amritsar-many-cities-of-punjab-remained-closed-in-protest-against-the-breaking-of-ambedkars-statue-shops-were-forcibly-closed-traffic-was-blocked-23874809.html  ) का भारी विरोध भी देखने को मिला.

इस बीच सोशल मीडिया पर किसी शख्स की पिटाई करते वकीलों का  खूब शेयर किया जा रहा है. इसे शेयर करने वालों का कहना है कि वकील जिस शख्स को पीट रहे हैं, उसी ने अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया था. 

Advertisement

 और  पर वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, “अमृतसर में बाबासाहेब की मूर्ति तोड़ने वाले मनुवादी की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई.” ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन  देखा जा सकता है. 

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो का अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने की घटना से कोई संबंध नहीं है. ये छत्तीसगढ़ के रायपुर की एक घटना का वीडियो है जब एक वरिष्ठ वकील पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पेशी के दौरान पीट दिया गया था. 

कैसे पता चली सच्चाई? 

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये 18 जनवरी, 2025 को यूट्यूब पर अपलोड किया हुआ मिला, यानी ये 26 जनवरी को अमृतसर में हुई घटना से तो पहले का वीडियो है. यहां बताया गया है कि ये रायपुर की अदालत का वीडियो है. 

Advertisement

इस जानकारी के आधार पर सर्च करने से हमें रायपुर के इस मामले से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. दैनिक भास्कर की  के अनुसार, जिस शख्स को वकीलों ने पीटा, उस पर एक वरिष्ठ वकील दीर्घेश शर्मा को जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज हुआ था. 16 जनवरी को आरोपी अजय सिंह ने दीर्घेश पर चाकुओं और पत्थर से वार किया था. खबरों के अनुसार, अजय का अपने रिश्तेदार मुकेश सिंह से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसका मुकदमा दीर्घेश शर्मा लड़ रहे थे. अजय सिंह ने इसी वजह से दीर्घेश पर चाकुओं और पत्थर से हमला किया था.

 के अनुसार, पुलिस जब 17 जनवरी को आरोपी अजय सिंह को पेशी के लिए कोर्ट लेकर आई तो गुस्साये वकीलों ने उसे पुलिस की सुरक्षा के बावजूद घेर लिया और पीटने लगे.

अमर उजाला की 19 जनवरी की  के अनुसार, इस मामले में मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

अमृतसर मामले का आरोपी कौन है?

में बताया गया है कि 26 जनवरी को अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास लगी आंबेडकर की मूर्ति को जिस शख्स ने तोड़ने की कोशिश की थी, उसका नाम आकाशदीप सिंह है. आकाशदीप सीढ़ी के सहारे मूर्ति पर चढ़ा था और उसने हथौड़े से मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की थी. के अनुसार, आकाशदीप पंजाब के मोगा जिले के धरमकोट का रहने वाला है. 

Advertisement

साफ है, रायपुर में एक शख्स के साथ हुई मारपीट के वीडियो को अमृतसर में आंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »