फैक्ट चेक: ATM मशीन में सांप घुसने की ये सनसनीखेज घटना न तो नोएडा की है, न ही हाल-फिलहाल की

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में एक एटीएम मशीन में सांप घुसा हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह नोएडा का वीडियो है और हाल ही की घटना है. हमने फैक्ट चैक किया तो सच्चाई कुछ और निकली.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
नोएडा के सेक्टर 76 में स्थित एक एटीएम में हाल ही में सांप घुस आने से हड़कंप मच गया.
सच्चाई
ये साल 2020 में गाजियाबाद में हुई एक घटना का वीडियो है.

विकास भदौरिया

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-76 में स्थित सिलिकॉन सिटी के एक एटीएम में सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया. सांप के एक वीडियो को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि इसे हाल ही में देखा गया है.  

 में दिखता है कि एक अच्छा-खासा लंबा सांप किसी एटीएम के अंदर जमीन पर रेंग रहा है. थोड़ी देर बाद वो एटीएम मशीन पर रेंगते हुए ऊपर बने एक छेद के अंदर चला जाता है.  इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “सेक्टर 76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के गेट नंबर 4 के पास बने @ICICIBank के एटीएम में घुसा सांप.” ऐसे ही एक वायरल पोस्ट के को यहां देखा जा सकता है.

Advertisement

‘’, ‘’ और ‘’ जैसे जाने-माने मीडिया संस्थानों ने वायरल वीडियो के आधार पर विस्तार से रिपोर्ट्स छापी हैं. कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना को नोएडा का तो कुछ में इसे उत्तराखंड का बताया गया है. हालांकि, कई खबरों में घटना के समय और जगह का कोई जिक्र नहीं है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि इस घटना का नोएडा से कुछ लेना-देना नहीं है और न ही ये हाल-फिलहाल की है.  ये घटना मई 2020 की है जब गाजियाबाद के गोविंदपुरम में स्थित एक आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में सांप घुस गया था.  

कैसे पता लगाई सच्चाई?

हमने पाया कि वायरल पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने लिखा है कि ये गाजियाबाद में हुई एक पुरानी घटना का वीडियो है. कीवर्ड्स के साथ वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें मई 2020 की कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. ‘ की नौ मई, 2020 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमें ये वीडियो मिला. इसके मुताबिक एक सांप गाजियाबाद के गोविंदपुरम के जे ब्लॉक स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के अंदर घुस गया था.  

Advertisement

बाद में परेशान लोगों ने मदद के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद वीके सिंह के कार्यालय में फोन कर घटना की सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद कार्यालय से वन विभाग को सूचना दी गई, जिसने काफी मशक्कत के बाद एटीएम में मौजूद सांप को पकड़ लिया.  

मई 2020 में छपी  और  की रिपोर्ट्स में भी इस घटना को गाजियाबाद का बताया गया है. कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स भी तस्दीक करती हैं कि   है और गाजियाबाद की है.

जाहिर है, साल 2020 में गाजियाबाद के एक एटीएम में सांप के घुसने के वीडियो को हाल ही में नोएडा में हुई घटना बता कर शेयर किया जा रहा है.

 

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »