फैक्ट चेक: पीएम मोदी की सरकारी स्कूल के बच्चों से मुलाकात का ये दिलचस्प वीडियो दिल्ली का नहीं है

एक वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं. इसे गलत तरीके से दिल्ली का बताया जा रहा था, लेकिन यह वाराणसी का वीडियो साबित हुआ, जहां पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से बातचीत की थी.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
दिल्ली के सरकारी स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी की बच्चों से मुलाकात का ये वीडियो को देखकर पता लगता है कि यहां के बच्चे कितने होशियार हैं.
सच्चाई
ये दिल्ली के सरकारी स्कूल का नहीं बल्कि वाराणसी के एक स्कूल का साल 2023 का वीडियो है.

फैक्ट चेक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

दिल्ली चुनाव की सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी क्लासरूम में बच्चों से बातचीत कर रहे हैं. क्लासरूम में चहलकदमी करते पीएम मोदी के सामने बच्चे एक्शंस के साथ एक कविता सुना रहे हैं जिसके बोल हैं, "नमस्ते जी, नमस्ते जी. हमारे घर कोई आए, उसे आदर से बैठाना जी...". वीडियो को शेयर करते हुए कई लोग तंज कस रहे हैं कि ये दिल्ली के स्कूल के बच्चे हैं, इसीलिए इतने होशियार हैं. अगर पीएम यूपी के किसी स्कूल में गए होते, तो उन्हें हकीकत पता लग जाती.  

Advertisement

मिसाल के तौर पर,  ने इसे शेयर करते हुए लिखा, “केजरीवाल के बनाये गए स्कूलों मे रील बनाने गया है चौथी फेल. कभी यूपी के स्कूलों मे भी रील बना लो हकीकत पता चल जायेगा. वैसे ये बच्चे खुद इस चौथी फेल से तो ज्यादा होशियार हैं. बच्चों कों समझाने की जरुरत नहीं है.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये साल 2023 का वाराणसी का वीडियो है, न कि दिल्ली का.  

कैसे पता लगाई सच्चाई? 

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें इसका एक लंबा वर्जन प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक  पर 18 दिसंबर, 2023 को अपलोड किया हुआ मिला. पोस्ट में लिखा है, “वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद ने नई ऊर्जा से भर दिया. इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है.” ये वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब अकाउंट पर भी मौजूद है.

Advertisement

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीरों को दिसंबर 2023 में छपी कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी देखा जा सकता है.  के मुताबिक, बच्चों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संवाद का ये वीडियो वाराणसी के एक स्कूल का है जहां बच्चों ने उनसे सवाल किए, उनके बारे में जानने की कोशिश की और उनका अभिवादन किया.  

दरअसल, दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत के बाद  पहली बार 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए थे. वह अपने दो दिवसीय काशी दौरे में नमो घाट पर आयोजित काशी-तमिल संगमम के उद्‌घाटन समारोह में शामिल हुए थे. इस दौरान उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे. प्रधानमंत्री मोदी वीडियो में दिख रहे स्कूली बच्चों से भी अपने इसी दौरे में मिले थे.

साफ है, 2023 में पीएम मोदी की वाराणसी के स्कूली बच्चों के साथ हुई मुलाकात के वीडियो को दिल्ली के सरकारी स्कूल का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है.

रिपोर्ट - आशीष कुमार

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »