फैक्ट चेक: बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के बीच सैकड़ों ईसाइयों ने किया धर्म परिवर्तन? पुराना है ये वीडियो

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बावजूद बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी ईसाइयों ने हाल ही में हिन्दू धर्म अपना लिया है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोग कुछ ऐसा ही कह रहे हैं. इस वीडियो का आजतक की टीम ने फैक्ट चेक किया है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही सांप्रदायिक हिंसा के बीच 220 ईसाई परिवारों ने हाल ही में सनातन धर्म अपनाया.
सच्चाई
ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. ईसाई परिवारों के धर्म-परिवर्तन का ये कार्यक्रम बांग्लादेश के निलफामारी जिले में 2 दिसंबर 2023 को हुआ था.

संजना सक्सेना

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

बांग्लादेश के  अपने साथ हुई हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. कुछ , शेख हसीना के सरकार से बेदखल होने और देश छोड़ने के बाद से बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ अब तक 2,000 से अधिक हमले हो चुके हैं. हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की थी.

Advertisement

मगर क्या इस हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बावजूद बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी ईसाइयों ने हाल ही में हिन्दू धर्म अपना लिया है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो  लोग कुछ ऐसा ही कह रहे हैं.

ये वीडियो किसी यज्ञ का है, जहां भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और उनके आसपास कई सारे धागे बंधे हुए हैं. इसे शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने , “बांग्लादेश मे हिंदू अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रहे है. इस बीच अच्छी खबर आ रही है कि बांग्लादेश मे 220 ईसाई आदिवासी परिवारो ने फिर से सनातन धर्म अपना लिया है.”

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो शेख हसीना के देश छोड़कर जाने के बाद का नहीं, बल्कि दिसंबर 2023 का है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वीडियो पर हमें ‘SA Digest’ नाम का एक लोगो दिखा. खोजने पर हमें ‘साउथ एशियन डाइजेस्ट’ नाम का एक न्यूज आउटलेट मिला, जिसका लोगो वायरल वीडियो से पूरी तरह मेल खाता है. साउथ एशियन डाइजेस्ट के ट्विटर अकाउंट पर हमें  5 दिसंबर 2023 को अपलोड किया हुआ मिला. इसमें बताया गया है कि बांग्लादेश में 220 ईसाई परिवारों ने सनातन धर्म अपनाया. इतना तो यहीं साफ हो जाता है कि ये वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है.

Advertisement

हमें दिसंबर 2023 के  इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी मिलीं. इनमें लोगों की भारी भीड़ के आसपास बंधे  और स्टेज की सजावट को वायरल वीडियो से मिलाने पर भी ये साफ हो जाता है कि ये दोनों एक ही जगह के हैं. साथ ही, इनमें से एक पोस्ट में स्टेज पर लगा  दिखाई दे रहा है. हमने गूगल ट्रांस्लेटर से इस बोर्ड पर बांग्ला में लिखी जानकारी का अनुवाद किया. बोर्ड पर लिखा है कि ये यज्ञ बांग्लादेश के रंगपुर डिवीजन की अग्निवीर संस्था ने 2 दिसंबर 2023 को निलफामारी जिले में कराया था.

हमें बांग्लादेश अग्निवीर रंगपुर ब्रांच के फेसबुक पेज पर भी इस  की तस्वीरें मिलीं. यहां बताया गया है कि ‘महर्षि दयानंद चैरिटेबल ट्रस्ट’ के साथ मिलकर बांग्लादेश अग्निवीर संस्था ने 220 परिवारों में सर्दियों के कपड़े बांटें, और मुफ्त  भी लगाया.

हमने बांग्लादेश अग्निवीर संस्था के सेंट्रल सेक्रेटरी अर्नब घोष से बात की.  उन्होंने ‘आजतक’ से इस बात की पुष्टि की कि ईसाई परिवारों के धर्म परिवर्तन के लिए ये यज्ञ दिसंबर 2023 में कराया गया था. ऐसा कोई कार्यक्रम हाल-फिलहाल में नहीं हुआ है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »