फैक्ट चेक: एमपी का सीएम बनने के बाद मोहन यादव ने दी जनता को गाली? इस वीडियो का सच कुछ और है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को हाल-फिलहाल का बताकर तंज कसा जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जनता के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि मोहन यादव तो अभी से गाली-गलौज कर रहे हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एमपी का सीएम बनने के बाद मोहन यादव जनता से गाली-गलौज कर रहे हैं.
सच्चाई
मोहन यादव का ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि साल 2018 का है. उस समय मोहन सिर्फ उज्जैन के विधायक थे.

अर्जुन डियोडिया

  • नई दिल्ली,
  • 12 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

मोहन यादव के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. होती दिख रही है. ऐसा लगा रहा है कि इस झगड़े के दौरान मोहन एक शख्स पर नाराज होते हुए उसे गाली दे रहे हैं.

अब वीडियो को हाल-फिलहाल का बताकर तंज कसा जा रहा है कि एमपी के नए सीएम जनता के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने करते हुए लिखा कि मोहन यादव तो अभी से गाली-गलौज कर रहे हैं. वायरल पोस्ट का देखा जा सकता है.

Advertisement


क्या है सच्चाई?

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि मोहन यादव का ये वीडियो अभी का नहीं बल्कि साल 2018 का है. उस समय मोहन यादव सिर्फ उज्जैन के विधायक थे.

कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें वीडियो के बारे में छपी कुछ रिपोर्ट्स मिलीं. में बताया गया है कि मोहन यादव का ये वीडियो विधानसभा चुनाव से पहले वायरल हुआ था. एमपी कांग्रेस ने इस वीडियो को कर तत्कालीन शिक्षा मंत्री मोहन यादव पर निशाना साधा था.


लेकिन इस खबर में ये भी बताया गया है कि मोहन यादव का ऐसा ही एक वीडियो 2018 में भी वायरल हुआ था. इस जानकारी की मदद से सर्च करने पर हमें मिला. उपेन्द्र यादव नाम के व्यक्ति द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मौजूद है. एक मिनट लंबे इस वीडियो के आखिर में वायरल वीडियो वाला हिस्सा देखा जा सकता है.

Advertisement


वीडियो के साथ उपेंद्र ने लिखा था कि उज्जैन दक्षिण विधानसभा के विधायक मोहन यादव की दीपक मेहरे नाम के एक दलित से लड़ाई हो गई थी. उपेंद्र के अनुसार, मोहन ने उन्हें खुलेआम मां-बहन की गालियां दी थीं.

यहां बात साफ हो जाती है कि मोहन यादव का ये वीडियो पांच साल से ज्यादा पुराना है, जिसे हाल-फिलहाल का बताकर शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement