जिग्नेश, अल्पेश और हार्दिक कांग्रेस के ही आदमी हैं: रूपाणी

रूपाणी ने तीनों एजेंट को कांग्रेस का आदमी करार देते हुए कहाकि कांग्रेस ने हार्दिय पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाड़ी को बतौर एजेंट बनाकर कांग्रेस में रखा है. इन्हीं एजेंटों के सहारे कांग्रेस गुजरात में खड़ी होने की कवायद में लगी है. लेकिन गुजरात की जनता ने राहुल गांधी समेत इन तीनों एजेंटों को नकार दिया है.

Advertisement
विजय रूपाणी विजय रूपाणी

अंकुर कुमार / राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली ,
  • 02 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एजेंडा आजतक के मंच से कहा कि कांग्रेस गुजरात में बेहद कमजोर पार्टी है. रूपाणी के मुताबिक इसी कमजोरी के चलते कांग्रेस ने गुजरात में तीन एजेंटों का सहारा लिया है. लेकिन इन एजेंटों से कांग्रेस को मदद मिलने की संभावना नहीं है क्योंकि खुद इन एजेंट्स की कोई राजनीतिक जमीन नहीं है.

ने तीनों एजेंट को कांग्रेस का आदमी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हार्दिय पटेल, अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाड़ी को बतौर एजेंट बनाकर कांग्रेस में रखा है. इन्हीं एजेंटों के सहारे कांग्रेस गुजरात में खड़ी होने की कवायद में लगी है. लेकिन गुजरात की जनता ने राहुल गांधी समेत इन तीनों एजेंटों को नकार दिया है.

Advertisement

इसके साथ ही रूपाणी ने कहा कि आगामी चुनावों में यह बात पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि में जाति, दलित, अगड़ा और पिछड़ा की राजनीति करने वाले कांग्रेस के ये एजेंट पूरी तरह विफल हो चुके हैं.  वहीं रूपाणी ने कहा कि राहुल गांधी से गुजरात कांग्रेस को कोई चुनौती नहीं है लेकिन पार्टी की तरफ से प्रचार महज चुनाव को सीरिएसली लेने के लिए किया जा रहे.

इसके अलावा रूपाणी ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान नोटबंदी का विरोध करने के कारण मिलेगा. रूपाणी के मुताबिक केन्द्र सरकार के इस फैसले से देश में कारोबार को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद मिली है और इसीलिए कांग्रेस का विरोध अब उसके लिए वोटबंदी का कारण बन जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »