स्टार प्लस के चर्चित टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' ने सात साल का लीप लेकर स्टोरी को आगे बढ़ाया है और अब इस सीरियल में जल्द ही रमन-इशिता का आमना सामना होने वाला है. कभी रमन इशिता को प्यार और शादी के बंधन में जोड़ने वाली उनकी बेटी रूही अब उनके बीच की दरार बन चुकी है.
रूही जो अब रूहान के किरदार में नजर आ रही है पूरी तरह बदल चुकी है. अब उसके मन में अपने मां और पापा के नफरत भर चुकी है. वह नहीं चाहती कि उसकी के दूसरे से वापसे मिलें क्योंकि वह मानती है कि इशिता ने अपने बच्चे के लिए उसे खुद से दूर कर दिया था.
हाल ही के कुछ एपिसोड में दिखाया गया था कि किस तरह इस टीवी शो के किरदारों के लुक के साथ भी काफी फेर बदल किया गया था और अब इस फैमिली के लगभग सभी लोग पूरी तरह बदल चुके हैं. रमन से अलग होने के बाद इशिता अपने दोस्त मनी के साथ आस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई हैं. इधर रमन के लुक में काफी चेंज किया गया है और एक बार वो फिर से एंग्रीमेन नजर आएंगे.
आगे और क्या-क्या होगा इस सीरियल में जानने के लिए देखिए ये वीडियो:
वन्दना यादव