प्रणित मोरे: बस कंडक्टर का बेटा- चॉल में रहा, सेलेब्स की खिल्ली उड़ाकर मिला फेम, सलमान से खाई डांट

प्रणित मोरे अपने विवादित और अमर्यादित जोक्स के कारण फिर से चर्चा में हैं. मुंबई के हंबल बैकग्राउंड से आने वाले प्रणित ने रेडियो जॉकी से लेकर स्टैंडअप कॉमेडी के फील्ड में अपनी पहचान बनाई है. लेकिन उनकी फूहड़ कॉमेडी ने उन्हें विवादों में डाल दिया है.

Advertisement
प्रणित मोरे को लेकर क्या है विवाद (Photo: Instagram @rj_pranit) प्रणित मोरे को लेकर क्या है विवाद (Photo: Instagram @rj_pranit)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर विवादों में हैं. उनके स्टैंडअप शो में हुए गिग ने इंटरनेट पर कोहराम मचा रखा है. बात इतनी आगे बढ़ गई कि उनके शो को बंद करने की डिमांड हो रही है. बिग बॉस 19 में जब वो आए तब भी उनकी पुरानी कंट्रोवर्सी के किस्से हाईलाइट हुए थे. सेलेब्रिटीज को रोस्ट कर फेमस हुए प्रणित आज क्रास जोक्स को बढ़ावा देने पर ट्रोल हो रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले भी अपने 'बिलो-द-बेल्ट' यानी अमर्यादित जोक्स पर उनकी सलमान खान ने क्लास लगाई थी. कॉमेडियन को ऐसे जोक्स ना करने की हिदायत दी थी. लेकिन स्टारडम के नशे में चूर प्रणित कहां रुकने वाले थे. अपनी इसी फूहड़ जोक्स की वजह से वो दोबारा विवादों में आ गए हैं. जानते हैं कौन हैं प्रणित और क्या हैं उनसे जुड़े विवाद...

कौन हैं प्रणित मोरे?
प्रणित अपने स्टैंडअप वीडियोज और लाइव परफॉर्मेंस की वजह से पॉपुलर हुए. कॉमेडी क्लब सर्किट में उनके वीडियो ऑनलाइन  वायरल हुए. यूट्यूब पर उन्होंने अपना तगड़ा बेस बनाया. स्टैंडअप मैटीरियल, कॉमिक कंटेंट शेयर किए. प्रणित अपने मिडिल क्लास हैबिट, फैमिली मोमेंट्स, रिलेशनशिप्स और सोशल सिचुएशंस और इंडियन लाइफ पर कॉमेडी करते हैं. उनका सिंपल स्टाइल, शार्प पंचलाइन क्राउड इकट्ठा करने का काम करता है. 

प्रणित ने 2019 से 2023 तक बतौर रेडियो जॉकी काम किया था. इस फील्ड ने ऑडियंस के बीच उन्हें कनेक्ट करने में हेल्प की. उन्होंने अवॉर्ड शो भी होस्ट किए हैं. उनके स्टैंडअप स्पेशल 'बाप को मत सिखा' और 'बैक बैंचर्स' हिट रहे. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'महाराष्ट्रीयन भाऊ' के नाम से भी जानते हैं. लाइमलाइट में आने से पहले प्रणित ने कई फिल्मी सितारों को रोस्ट किया था. इनमें सलमान खान भी थे. बिग बॉस में सलमान ने कई दफा प्रणित को उन्हें रोस्ट करने पर टीज भी किया था. दबंग खान ने ये भी कहा था- तुम्हें नाम बनाने के लिए किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए. 

Advertisement

प्रणित हंबल बैकग्राउंड से आते हैं. मुंबई स्थित दादर के चॉल में उनका बचपन बीता था. उनके पिता बेस्ट की बस में कंडक्टर की नौकरी करते थे. एक हादसे में पिता के पैर में चोट लगी तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी. इसके बाद प्रणित ने घर चलाने की जिम्मेदारी संभाली. उनकी मां टिफिन सर्विस चलाती थीं. बाद में पिता ने एक बिजनेस शुरू किया, लेकिन वो नहीं चला. उन्हें दुकान-घर को बेचना पड़ा. प्रणित और उनका परिवार किराए में रहने लगा था. आरजे बनने से पहले उन्होंने कार सेल्समैन की नौकरी की थी. लेकिन स्टैंडअप के फील्ड में जाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »