Urfi Javed ने पहना 1500 रुपये का नाइटसूट, फिर ऐसे बदला लुक

उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया रील वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सबसे पहले उर्फी एक लाइनिंग वाले मल्टी कलर नाइट सूट में नजर आ रही हैं. इसके बाद एक दम से उर्फी का लुक बदल जाता है और वो सुपर गॉर्जियस और सिजलिंग ड्रेस पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई देने लगती हैं.

Advertisement
उर्फी जावेद उर्फी जावेद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST
  • उर्फी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ग्लैमरस वीडियो
  • मिनटों में लुक बदलती नजर आईं उर्फी
  • उर्फी के अंदाज से इंप्रेस हुए फैंस

फैशन, स्टाइल और ग्लैमरस लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करने वाली उर्फी जावेद एक रियल फैशनिस्टा हैं. सिंपल कपड़ों में कैसे ग्लैमर का तड़का लगाया जाता है, यह उर्फी जावेद से बेहतर भला कौन जानता होगा. उर्फी कभी अपने मोजे से ब्रालेट बना लेती हैं तो कभी एक ट्यूब टीशर्ट को अजीबोगरीब तरीके से कट करके उससे स्टाइलिश बैकलेस टॉप बनाकर पहन लेती है. अब उर्फी ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो झट से अपना लुक बदलते हुए नजर आ रही हैं.

Advertisement

उर्फी ने यूं बदला अपना लुक
उर्फी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया रील वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सबसे पहले उर्फी एक लाइनिंग वाले मल्टी कलर नाइट सूट में नजर आ रही हैं. इसके बाद एक दम से उर्फी का लुक बदल जाता है और वो सुपर गॉर्जियस और सिजलिंग ड्रेस पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई देने लगती हैं.

यहां देखें वीडियो

उर्फी ने फ्रंट कट आउट ड्रेस में बिखेरा जलवा
उर्फी का बदला हुआ लुक हमेशा की तरह फैंस को इंप्रेस कर रहा है. एक्ट्रेस की ड्रेस पर फ्रंट कट उनके आउटफिट का सबसे हाइलाइटिंग फीचर है, जो एक्ट्रेस के लुक को सिजलिंग टच दे रहा है. न्यूड ग्लॉसी मेकअप और खुले बालों में उर्फी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं. उर्फी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फैंस को उर्फी के दोनों लुक ही काफी इंप्रेस कर रहे हैं. 

Advertisement

उर्फी के नाइट सूट ने भी फैंस को किया इंप्रेस
वीडियो की शुरुआत में उर्फी जिस आउटफिट में नजर आ रही हैं. उसकी कीमत 1,549 रुपये हैं. आप चाहें तो इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं. फैंस को उर्फी की सिजलिंग ड्रेस के साथ उनका नाइट सूट भी काफी पसंद आ रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement