कपिल के नए शो का ट्विटर पर उड़ रहा मजाक, वायरल हुए memes

25 मार्च को कपिल शर्मा ने टीवी पर दूसरी पारी शुरू की. लेकिन कॉमेडी किंग के फैंस को शो के पहले एपिसोड से निराशा हाथ लगी. सोशल मीडिया पर फैंस कपिल को ट्रोल कर दिल की भड़ास निकाल रहे हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 10:31 AM IST

25 मार्च को कपिल शर्मा ने टीवी पर दूसरी पारी शुरू की. सोनी टीवी पर उन्होंने नए शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' के साथ वापसी की. लेकिन कॉमेडी किंग के फैंस को शो के पहले एपिसोड से निराशा हाथ लगी. उन्हें कपिल की कॉमेडी और शो का कॉन्सेप्ट इम्प्रेसिव नहीं लगा. सोशल मीडिया पर फैंस कपिल को ट्रोल कर दिल की भड़ास निकाल रहे हैं.

Advertisement

ट्विटर पर ढेरों ऐसे ट्वीट देखने को मिल रहे हैं जो कॉमेडी किंग के नए शो की आलोचना करते हैं. कई मीम्स, फनी वनलाइनर और तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं. कुछ लोग शो को बोरिंग तो कुछ फ्लॉप बता रहे हैं.

शायद कपिल शर्मा को भी उम्मीद नहीं होगी कि लोगों का ये रिएक्शन उन्हें देखने को मिलेगा. सिद्धू, चंदन प्रभाकर और कीकू शारदा की तिकड़ी भी कपिल के शो को बचा नहीं पाई.

इस बार कपिल के शो को कॉमेडी शो कहना सही नहीं होगा क्योंकि इस बार ये गेम शो के फ्लेवर में सामने आया है. लेकिन लोगों को ये कॉन्सेप्ट पसंद नहीं आया. कुछ यूजर्स ने उनसे पुराने फॉर्मेट में वापस आने की गुजारिश कर डाली. लगातार सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का शिकार होने वाले कपिल की फैन फॉलोइंग में भी तेजी से गिरावट आ रही है.

Advertisement

एक नजर डालते हैं कपिल के नए शो को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे लोगों के कमेंट्स पर....

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »