होली भारत में सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक बड़ा जश्न है. ये सिर्फ रंगों और मिठाइयों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दोस्तों से मिलने, बेफिक्र होकर डांस करने और ढेर सारी मस्तीभरी तस्वीरें क्लिक करने का मौका देता है. कोई घर पर छोटी-सी पार्टी करता है, तो कोई ग्रैंड होली बैश में धमाल मचाता है.
हर साल की तरह इस बार भी हमारे फेवरेट टीवी सितारों ने रंगों के इस त्योहार को पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर हर तरफ गुलाल, गले मिलना और क्यूट पलों की बहार नजर आई.
इस तरह टीवी सितारों ने मनाई अपनी होली:
आयशा खान होली पार्टी में बेहद प्यारी लग रही थीं. ‘धुरंधर’ के गाने शरारत में नजर आ चुकीं आयशा ने इस बार सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना. उन्होंने ब्राउन को-ऑर्ड सेट पहना था. सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान के साथ आयशा ने साबित कर दिया कि त्योहार में अलग दिखने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती.
वहीं मनीषा रानी ने अपनी बेस्टी श्रुतिका अर्जुन के साथ होली का जश्न मनाया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों मैचिंग रोब्स पहनकर दिल खोलकर डांस करती नजर आईं. और हां, उनके गालों पर लगे होली के रंग देखना मत भूलिएगा. कैप्शन में मनीषा ने लिखा, “होली में अपने दोस्तों के साथ दिल खोलकर नहीं नाचे तो क्या किया? हैप्पी होली एवरीवन… When I meet my bestie.''
मनीषा रानी को पैपराजी के साथ भी होली खेलते देखा गया. वायरल हो रहे एक वीडियो में वो एक पैप के चेहरे पर प्यार से रंग लगाती नजर आईं.
और मजा यहीं खत्म नहीं हुआ. एक और वीडियो में मनीषा रानी और श्रुतिका अर्जुन, ‘द 50’ की स्टार नतालिया जानोस्जेक के साथ पोज देती दिखीं. तीनों कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए बेहद खुश नजर आ रही थीं.
उधर ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना ने अपनी लेडी लव आकांक्षा चमोला के साथ होली मनाई. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में दोनों एक-दूसरे को रंग लगाते और फिर प्यार भरी झप्पी देते नजर आए. सच में… कितना क्यूट!
आकांक्षा ने होली पोस्ट भी किया जहां वो पति गौरव खन्ना संग रोमांटिक होती दिखीं. उन्होंने पति को किस भी किया. दोनों की मस्तभरी तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया.
कहीं बेस्ट फ्रेंड्स की मस्ती, तो कहीं रोमांटिक हग्स- टीवी सितारों ने इस बार की होली को रंग, प्यार और पॉजिटिव वाइब्स से भरपूर बना दिया.
aajtak.in