Splitsvilla 9: सनी लियोन 'रानी' बनकर करेंगी राज, रणविजय बनेंगे योद्धा

एमटीवी रियलिटी शो स्पिट्सविला सीजन 9 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में सनी लियोन 'महारानी' और रणविजय 'योद्धा' के रूप में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
सनी लियोन सनी लियोन

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 16 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

यंगस्टर्स के बीच चर्चित रियलिटी शो स्पिट्सविला सीजन 9 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार बोल्ड एंड ब्यूटीफुल सनी लियोन के साथ रणविजय सिंह भी इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे.

ट्रेलर में एक तरफ जहां रणविजय योद्धा के किरदार में करते नजर आ रहे हैं, वहीं सनी लियोन एक रानी के रूप में पासा फेंकती नजर आ रही है.

Advertisement

ट्रेलर के अंत में जिस तरह सनी लियोन और को राजगद्दी पर बैठाना गया है उससे साफ जाहिर है कि इस बार शो के नियमों में कोई बड़ा फेर बदल किया जाना है. हो सकता है कि इस बार केवल लड़कियों को ही इस शो का हिस्सा बनाया जाए या फिर लड़कियां ही शो में राज करती नजर आएं.

हाल ही में शो की होस्ट सनी लियोन ने ट्विटर पर शूटिंग के कुछ खास पलों का एक शेयर किया था जिसमें वह समुद्र के किनारे घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं.

यहां देखें ट्रेलर:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement