कपिल के शो में नहीं आए बॉलीवुड सितारे, शूट हुआ कैंसिल

कपिल शर्मा के शो से उनके टीममेट्स ने तो किनारा कर ही लिया था और अब बॉलीवुड सिलेब्स ने भी शो में आने से मना कर दिया है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

कपिल शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर के शो छोड़ने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' के मेकर्स ने राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पाल को बुलाया था.


लेकिन अब कपिल के पास ना कोई टीम है और ना कोई बॉलीवुड सिलेब ही शो में आना चाहता है. सिर्फ किकू शारदा और रोशेल के साथ कपिल यह शो नहीं कर सकते.

Advertisement


SpotboyE की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल के टीममेट्स के बाद अब बॉलीवुड सिलेब्स ने भी शो में आने से मना कर दिया है. इसकी वजह से कपिल को बुधवार को अपना शूट कैंसिल करना पड़ा.


बता दें कि हाल ही में कपिल ने मनोज वाजपेयी और तापसी पन्नू के साथ जो एपिसोड शूट किया, उसमें अली असगर और सुगंधा मिश्रा ने भी आने से मना कर दिया था.

क्या है मामला
बता दें कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे. सभी एयर इंडिया की मेलबर्न-दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में थे. घटना पिछले शुक्रवार की है. हिंदुस्तान टाइम्स ने घटना के वक्त फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद के हवाले से लिखा है- कपिल शर्मा ने विहस्की की एक पूरी बोतल ही गटक ली थी. जब केबिन क्रू खाना सर्व कर रहे थे तो उस वक्त वहां मौजूद पूरी टीम ने खाना शुरू कर दिया. इसी बात से कपिल नाराज हो गए. कपिल अभी भी ड्रिंक कर रहे थे और उन्हें एतराज था कि लोग उनके बिना ही खाना खा रहे हैं.

Advertisement


कपिल ने सुनील पर फेंका जूता, मारे कई थप्पड़
कपिल बोले- जब मैंने खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोगों ने कैसे ले लिया खाना? कपिल इतनी जोर से चिल्ला रहे थे कि वहां मौजूद को-पैसेंजर्स भी इससे डिस्टर्ब थे. चश्मदीद ने बताया- कपिल के चिल्लाने से उनकी टीम के मेंबर इतने सहम गए कि आधा खाना के बाद भी प्लेट क्रू मेंबर को लौटाने लगे. इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत करने की कोशिश की. इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकाल कर सुनील को मार दिया. सूत्रों का कहना है कि कपिल ने कपिल ने सुनील का कॉलर भी पकड़ा और कई थप्पड़ मारे. इस दौरान कई फीमेल क्रू मेंबर भी घायल हो गए.

शांत ही रहे सुनील, सुनते रहे गाली
चश्मदीद का कहना है- इस दौरान सुनील शांत ही रहे. उन्होंने कपिल की तरह सीन नहीं क्रिएट किया. कपिल और भी भड़क गए थे और लगातार गालियां दे रहे थे. कपिल ने अपनी टीम से कहा- तुम लोगों को मैंने बनाया. सबका करियर खत्म कर दूंगा. तुम टीवी वाले क्या समझते हो? सबको निकाल दूंगा मैं.

सुनील को मारा ताना
इस दौरान कपिल ने सुनील पर जमकर ताने कसे. कहा- गया था ना तू तो, आया ना वापस मेरे ही पास. बता दें कि जब कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल करते थे तो उस दौरान सुनील ग्रोवर शो छोड़कर चले गए थे. उन्होंने एक नया शो लाया था. हालांकि, टीआरपी न होने की वजह से वह शो बंद हो गया था. परेशान हो गए थे को- पैसेंजर, लगा कुछ इमरजेंसी हो गई इस दौरान तक कई पैसेंजर इतना घबड़ा गए थे कि उन्हें लगा कोई इमरजेंसी हो गई. इस दौरान कपिल लगातार पंजाबी में गालियां दिए जा रहे थे. इस पर वहां मौजूद क्रू ने कहा- अगर कपिल शांत नहीं हुए थे फ्लाइट लैंडिंग के लिए सिक्युरिटी को बुलाया जाएगा.

Advertisement


बाद में मांगी माफी
हालांकि कपिल ने बाद में ट्विटर पर सुनील से मांफी मांग ली थी लेकिन सुनील ने कपिल को जवाब देते हुए कहा कि जितना जानवरों से प्यार करते हो, उतना इंसानों से भी करना सीखो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »