तारक मेहता: टपु ने छेड़ी सोनू और उसकी शादी की बात, आग-बबूला हुए भिड़े

प्रोमो में सोनू कहती हैं कि मुझे तो लड़ाई के नाम से ही डर लगता है. इस पर टपु कहता है कि चिंता मत कर सोनू जब हमारी शादी होगी तो मैरिज लाइफ में लड़ाई तो क्या नोंक-झोंक भी नहीं होगी. ये सुनकर जेठालाल तो मंद-मंद मुस्कुराते हैं. लेकिन आत्माराम भिड़े गुस्से से लाल-पीले हो जाते हैं.

Advertisement
राज उर्फ टपु राज उर्फ टपु

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:23 PM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आत्माराम भिड़े को शुरू से ही इस बात का डर है कि कहीं टपु और सोनू प्यार में न पड़ जाएं. उनकी गहरी दोस्ती को देख भिड़े को अक्सर ये डर सताता है. वो सोनू और टपु को दूर रखने की कोशिश भी करता है. हालांकि, माधवी उसे हर बार ये कहकर समझा देती है कि वो दोनों सिर्फ दोस्त हैं. अब टपु ने सभी के सामने सोनू और उसकी शादी की बात छेड़ दी. शो से जुड़ा प्रोमो शेयर किया गया है.

Advertisement

टपु ने छेड़ सोनू और उसकी शादी की बात
प्रोमो में सोनू कहती हैं कि मुझे तो लड़ाई के नाम से ही डर लगता है. इस पर टपु कहता है कि चिंता मत कर सोनू जब हमारी शादी होगी तो मैरिज लाइफ में लड़ाई तो क्या नोंक-झोंक भी नहीं होगी. ये सुनकर जेठालाल तो मंद-मंद मुस्कुराते हैं. लेकिन आत्माराम भिड़े गुस्से से लाल-पीले हो जाते हैं. वो गुस्से में बोलते हैं कि टपु ये क्या बोल रहा है तू. जेठालाल सुना तुमने ये टपु क्या बोल रहा है. कुछ संस्कार नाम की चीज है या नहीं. लड़की के मां-बाप के सामने खुलेआम बोल रहा है कि हमारी शादी होगी तब क्या मतलब है इसका. 

इस पर जेठालाल टपु को समझाता है. फिर टपु बोलता है भिड़े अंकल मतलब मेरी और सोनू की जब शादी होगी तब हम बिल्कुल भी झगड़ा नहीं करेगे. इस पर भिड़े बोलता है ये कितना निर्लज है, अब खुलेआम बोल रहा है कि मेरी और सोनू की शादी होगी.

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया- सभी के सामने टपु ने निकाली सोनू और उसकी शादी की बात. क्या ये सब सोसायटी वालों के सामने कहकर चोटिल किए उसने भिड़े मास्टर के जज्बात? 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »