'जोरू का गुलाम' बनकर नाचे 'तारक मेहता', पत्नी के कदमों में लेटकर किया डांस, बेटी की विदाई में छलके आंसू

एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की जोधपुर के उम्मेद पैलेस में शाही शादी हुई. एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्री-वेडिंग फंक्शन में शैलेश लोढ़ा ने जमकर डांस किया. पत्नी केे साथ उनकी केमिस्ट्री दमदार लगी.

Advertisement
Shailesh Lodha Daughter wedding (Photo: Social Media) Shailesh Lodha Daughter wedding (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा के घर खुशियों का माहौल है. उनकी बेटी स्वरा की शादी हो गई है. स्वरा ने शाश्वत संग रॉयल वेडिंग की है. इस फंक्शन में फिल्म, टीवी के अलावा धर्म और राजनीतिक जगत के नामी सितारों ने शिरकत की. इंटरनेट पर स्वरा की शादी के वीडियो वायरल हैं.

दुल्हन बनी शैलेश लोढ़ा की बेटी
संगीत नाइट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शैलेश लोढ़ा दिल खोलकर नाच रहे हैं. उन्होंने अपने क्रेजी डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगाई. वो इतना परफेक्ट और सिंक में डांस कर रहे थे कि यंगस्टर्स तक पीछे छूट जाएं. वायरल वीडियो में शैलेश हिट सॉन्ग 'जोरू का गुलाम' पर डांस कर रहे हैं. वो पत्नी स्वाति लोढ़ा संग थिरक रहे हैं. शैलेश पत्नी की तरफ देखकर डांस कर रहे हैं. उनकी पत्नी ठुमके लगा रही हैं.

Advertisement

परफॉर्मेंस के बीच शैलेश की एनर्जी दमदार थी. शैलेश के डांस स्टेप्स देखकर वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगते हैं. डांस करते हुए शैलेश पत्नी के सामन घुटनों पर बैठे और अपने प्यार का इजहार करने लगे. इतना ही शैलेश डांस करते हुए पत्नी के कदमों में लेटे. यूं कहें कि बीवी के चरणों में वो नतमस्तक हुए. 

शैलेश की बेटी की शादी धूमधाम से हुई. विक्की कौशल इस शाही शादी के गवाह बने. एक वीडियो सामने आया है जिसमें बेटी की विदाई के वक्त शैलेश लोढ़ा इमोशनल हुए. वो अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर पाएं. एक्टर की बेटी की शादी जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई. शैलेश की बेटी को फैंस ने शादी की ढेरों बधाई दी है. इस रॉयल वेडिंग में बड़े-बड़े सितारों ने शिरकत की. लेकिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम से कोई नजर नहीं आया.

Advertisement

प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लंबा विवाद चला था. शो की टीम से भी कोई कास्ट इस बिग फैट वेडिंग में नहीं दिखी. तारक मेहता शो छोड़ने के बाद शैलैश कवि सम्मेलन और इवेंट्स में नजर आते हैं. शो में उन्होंने तारक मेहता का रोल प्ले किया था. उनके इस किरदार ने ऐसी छाप छोड़ी कि वो आज भी इसी रोल के लिए याद किए जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »