पुष्कर धाम में तारक मेहता के 'सुंदरलाल', पितृ तर्पण कर निकले आंसू, साथ नहीं दिखीं 'दयाबेन'

जेठालाल के साले सुंदरलाल का किरदार निभाने वाले मयूर वकानी हाल ही में पुष्कर के प्राचीन मंदिन में पहुंचे थे. वहां वो पितृ तर्पण की पूजा में शामिल हुए, और उसी दौरान उन्हें रोते हुए देखा गया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल भी हो रहा है.

Advertisement
पूर्वजों को याद कर रोए 'दयाबेन' के भाई (Photo: ITGD) पूर्वजों को याद कर रोए 'दयाबेन' के भाई (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

'तारक मेहता' शो में सभी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले और जेठालाल की मुसीबतें बढ़ाने वाले सुंदरलाल यानी मयूर वकानी को लोग बहुत पसंद करते हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त से वो शो में नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे फैंस जेठालाल और सुंदरलाल की खट्टी-मीठी नोक झोंक मिस कर रहे हैं. हाल ही में उन्हें राजस्थान की नगरी पुष्कर में देखा गया. वो वहां पुष्कर धाम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे, जिसकी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement

पुष्कर में दिखे सुंदरलाल 

सुंदरलाल यानी मयूर वकानी इस वीडियो में बहुत भावुक होते हुए नजर आए हैं. वो पुष्कर धाम मंदिर में पितरों के तर्पण की पूजा कर रहे थे. अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनकी आंखें नम हुईं. वहां के पंडितों ने उन्हें तीर्थराज ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कराए. उन्होंने चतुर्मुखी ब्रह्मा जी एवं माता गायत्री के दर्शन किए, जिसके बाद उन्होंने वहां के अधिकारियों का भी धन्यवाद किया. 

मयूर वकानी ने कुछ वक्त पहले ही अपने पिता भीम वकानी को खोया था. उनके अचानक निधन से वो और उनकी बहन दिशा वकानी यानी 'दयाबेन' पूरी तरह टूट गए थे. उनका निधन अप्रैल 2026 में हुआ था, और उस मौके पर तारक मेहता शो की टीम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी. वो गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे, और अपने बच्चों की तरह तारक मेहता सीरियल में भी काम कर चुके थे. ऐसे में मयूर वकानी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में उनकी आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की, जिसके दौरान वो भावुक हुए. 

Advertisement

18 साल से तारक मेहता का हिस्सा हैं मयूर वकानी

मयूर वकानी अपनी बहन दिशा वकानी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शुरुआत से काम कर रहे हैं. असल जिंदगी के साथ-साथ सीरियल में भी दोनों भाई-बहन का किरदार निभाते हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि दिशा वकानी का किरदार दयाबेन पिछले 9 सालों से गायब है, जिसके बाद दर्शकों की दिलचस्पी भी शो में उतनी नहीं रह गई है. सबको अब इंतजार है कि कब उनकी प्यारी दयाबेन शो में आएं, और फिर से उनका मनोरंजन करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »