सुपर डांसर चैप्टर 4: आने वाले एपिसोड्स में भी नहीं दिखेंगी शिल्पा शेट्टी, ये स्टार कपल आएगा नजर

पिछले हफ्ते से शो में शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही हैं. शिल्पा की जगह करिश्मा कपूर ने गेस्ट जज के तौर पर एंट्री ली थी. अब खबरें हैं कि आने वाले एपिसोड्स में भी शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आएंगी.

Advertisement
शिल्पा शेट्टी शिल्पा शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST
  • सुपर डांसर चैप्टर 4 से गायब शिल्पा
  • शिल्पा की जगह दिखेंगे गेस्ट जज
  • रितेश और जिनिलिया आएंगे नजर

डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 फैंस को एंटरटेन कर रहा है. इस शो में गीता कपूर, अनुराग बसु और शिल्पा शेट्टी शो में जज हैं. हालांकि, पिछले हफ्ते से शो में शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आ रही हैं. शिल्पा की जगह करिश्मा कपूर ने गेस्ट जज के तौर पर एंट्री ली थी. अब खबरें हैं कि आने वाले एपिसोड्स में भी शिल्पा शेट्टी नजर नहीं आएंगी. 

Advertisement

बता दें कि 19 जुलाई को पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में अरेस्ट किया था. राज कुंद्रा के अलावा और भी कई लोगों को इस केस में अरेस्ट किया गया है. इसके बाद से ही शिल्पा ने पब्लिक अपीरियंस बंद कर दी है. वो शो सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग के लिए भी नहीं गईं.



रितेश-जिनिलिया शो में होंगे गेस्ट
ETimes ने सोर्स के हवाले से लिखा, बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख शो गेस्ट जज के तौर पर दिखेंगे. रितेश और जिनिलिया को शो बहुत पसंद है और उन्होंने इसके लिए तुरंत हां कर दिया. दोनों को शो में देखना काफी मजेदार होगा. रितेश और जिनिलिया हमेशा साथ रहते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग अमेजिंग है. दोनों हैप्पी कपल है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है. एपिसोड रॉकिंग होने वाला है. ये एपिसोड फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
 
बता दें कि रितेश और जिनिलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. वो इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाते हैं. उनके वीडियोज फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »