कान में थूका-उड़ाया मजाक! काजी तौकीर की हरकतों से परेशान हुए सलमान, जमकर लगाई फटकार

वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें इस बार सलमान खान के हाथों काजी तौकीर लगे हैं. पिछले दिनों गुल्लू और नकुल की लड़ाई उन्हीं के कारण शुरू हुई थी, जिसपर सुपरस्टार ने उन्हें जमकर फटकारा है.

Advertisement
सलमान से पड़ी फटकार (Photo: ITGD) सलमान से पड़ी फटकार (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

बिग बॉस 20 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार कितना धमाकेदार होने वाला है, इसकी एक झलक मिल चुकी है. शनिवार के दिन सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाने वाले हैं. सुपरस्टार पहली बार शो के फेवरेट सितारे काजी तौकीर पर गुस्सा होते हुए नजर आए हैं. इसका सबसे बड़ा कारण घर में हुई बड़ी लड़ाई से जुड़ा था. 

कुछ दिनों पहले घर में गुल्लू और नकुल धुल के बीच तगड़ी झड़प हो गई थी. ये विवाद काजी तौकीर के एक मजाक से शुरू हुआ था, जिसके कारण नकुल को घर से बाहर जाना पड़ा. सलमान खान ने शो शुरू होने से लेकर अभी तक सिर्फ काजी तौकीर की तारीफ की. मगर इस शनिवार हम उन्हें पहली बार सिंगर पर भड़कते हुए देखेंगे. 

Advertisement

सलमान ने काजी को घेरा

बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान शुरुआत से बात करते हुए काजी से कहते हैं कि उन्होंने स्काउट के कान में थूका था और वो भी काफी अंदर तक. इसके बाद वो उनसे सवाल करते हैं कि उन्हें इस हरकत में मजाक कहां नजर आया. सलमान खान ने कहा- ये शुरू हुआ था काजी ने स्काउट के कान में थूका और एकदम गंदा वाला, एकदम अंदर तक. काजी, इसमें ह्यूमर कैसे लगता है? ये कूल कैसे है? काजी, स्टैंड लेने का तरीका भी बहुत कन्वीनियंटली बदलता है.

इसके बाद एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें सलमान ने गुल्लू की तारीफ की. नकुल संग उनकी लड़ाई पर सुपरस्टार ने गुल्लू का साथ दिया, जबकि इसपर काजी को घेरा. सलमान ने काजी से सीधे शब्दों में कहा कि इस लड़ाई की शुरुआत उनके कारण हुई थी. मगर वो उस दौरान अपनी जगह से भी नहीं हिले, बस खाना खाते रहे. सलमान ने कहा कि काजी ने गुल्लू का स्टैंड नहीं लिया, जबकि वो पूरी तरह गलत थे. 

Advertisement

क्या है काजी तौकीर और स्काउटओपी के बीच का पूरा मामला?

दरअसल, बिग बॉस के घर में काजी और स्काउट के बीच पहले से ही अनबन चल रही थी. इसी दौरान एक घटना हुई, जिसमें काजी ने कथित तौर पर स्काउट को गले लगाया, उनका कान काटा और फिर उनके कान में थूक दिया. शुरुआत में स्काउट ने इस मामले को ज्यादा नहीं बढ़ाया. लेकिन बाद में काजी ने घर के दूसरे सदस्यों गुल्लू और माही विज के सामने इस घटना का जिक्र किया और हंसने लगे. काजी के इस तरह घटना को मजाक के तौर पर बताने पर उनकी आलोचना होने लगी.

इसी बीच नकुल ने काजी को स्काउट के बारे में बात करते और उनका मजाक उड़ाते हुए सुन लिया. इसके बाद नकुल ने स्काउट को पूरी बात बताई. स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया, तो काजी ने कथित तौर पर अपनी सफाई में कहा कि वो सिर्फ मजाक कर रहे थे और सब कुछ हंसी-मजाक में हुआ था.

काजी के कारण ऐसे शुरू हुई थी लड़ाई

इस पूरे विवाद के दौरान नकुल ने काजी की सफाई पर सवाल उठाए. इसके बाद काजी ने गुल्लू से मामले में बीच-बचाव करने और नकुल को समझाने के लिए कहा. लेकिन नकुल को गुल्लू का बहस में दखल देना पसंद नहीं आया. देखते ही देखते नकुल और गुल्लू के बीच भी मामला बढ़ गया. 

Advertisement

दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ते नजर आए और इस झगड़े में गुल्लू का स्वेटर भी फट गया. घर के बाकी सदस्यों ने दोनों को अलग कराया. इस दौरान माही विज भी नकुल पर भड़कती नजर आईं. उन्होंने गुल्लू के साथ हाथापाई करने पर नकुल को फटकारा. इसके बाद सोशल मीडिया पर माही की इस हरकत को लेकर भी कुछ दर्शकों ने सवाल उठाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »