2 बार झेला मिसकैरज, प्रेग्नेंट महिला का दर्द सुन इमोशनल हुईं रुबीना, लगाया गले

रुबीना दिलैक ने अपने नए यूट्यूब शो 'द वार्ड' में 10 प्रेग्नेंट महिलाओं की कहानियां साझा कीं. शो में रुबीना ने भावुक होकर कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाया और उनकी देखभाल की.

Advertisement
इमोशनल हुईं रुबीना (Photo: Screengrab) इमोशनल हुईं रुबीना (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

मां बनने के बाद रुबीना दिलैक ने एक बार फिर अपने करियर की ऊंची उड़ान भरनी शुरू कर दी है. रुबीना बैक टू बैक शोज कर रही हैं. अब वो टूट्यूब चैनल लिटिल अड्डा पर नया शो लेकर आई हैं. शो का नाम है द वार्ड, जो 10 प्रेग्नेंट महिलाओं पर हैं. शो की होस्ट बनकर रुबीना इन सभी प्रेग्नेंट महिलाओं का ध्यान रखती दिखेंगी. शो का पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है. जानते हैं कि रुबीना के शो का पहला एपिसोड कैसा रहा. 

Advertisement

इमोशनल हुईं रुबीना
रुबीना दिलैक के शो की शुरुआत 10 प्रेग्नेंट महिलाओं से होती है, जो अलग-अलग शहरों से हैं. इन सभी प्रेग्नेंट कंस्टेंट्स का द वार्ड में ग्रैंड वेलकम किया जाता है. शो की होस्ट प्रेग्नेंट कंस्टेंट्स से मिलने पहुंचीं. एक्ट्रेस को देखकर होने वाली सभी मांएं खुश हो जाती हैं. फिर रुबीना ने सभी कंस्टेंट्स से उनकी प्रेग्नेंसी की कहानी सुनी. 

कंटेस्टेंट्स स्वीटी की कहानी सुनकर रुबीना भावुक हो जाती हैं. स्वीटी ने बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी तमाम मुश्किलों के बाद हुई. दो मिसकैरेज के बाद वो हार मान चुकी थीं. उन्होंने सारे मेडिकल ट्रीटमेंट बंद कर दिए थे. जिस महीने उन्होंने हार मानकर प्रेग्नेंसी की उम्मीद छोड़ी, उसी महीने वो प्रेग्नेंट हो गईं. स्वीटी की कहानी ने रुबीना को इमोशनल कर दिया. इसके बाद उन्होंने होने वाली को गले लगाकर प्यार दिया. कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसी भी थीं, जिन्हें प्रेग्नेंसी में ससुरवालों का साथ नहीं मिला. ऐसे में रुबीना ने उन्हें हिम्मत बंधाई. 

Advertisement

कराई गोदभराई
शो में आई प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट्स से रुबीना ने पूछा कि क्या आप लोगों की गोदभराई हुई है. इस पर सभी ने ना कहा. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक टास्क कराया और सभी को गिफ्ट हैंपर दिए. बतौर होस्ट और एक मां के तौर पर रुबीना सभी प्रेग्नेंट कंटेस्टेंट का ध्यान रखती थीं. उन्होंने हर प्रेग्नेंट महिलाओं को खुश रखने की हर संभव कोशिश की. शो का कॉन्सेप्ट यूनिक है. फैन्स के रिएक्शन बता रहे हैं कि रुबीना का ये शो यादगार बनने वाला है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement