श्वेता तिवारी की बेटी होने का है प्रेशर, मां ने पलक को दी बड़ी सलाह, एक्ट्रेस ने बताया

पलक तिवारी को जल्द प्राइम वीडियो की सीरीज 'लुक्खे' में देखा जाने वाला है. हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी की विरासत से प्रेरणा लेते हुए खुद के लिए एक परफॉर्मर के रूप में अलग रास्ता बनाने पर विचार रखे. श्वेता की बेटी होने के कारण आने वाले प्रेशर के बारे में भी उन्होंने बताया.

Advertisement
श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को दी बड़ी सीख (Photo: Instagram/Palak Tiwari) श्वेता तिवारी ने बेटी पलक को दी बड़ी सीख (Photo: Instagram/Palak Tiwari)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

पलक तिवारी प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल सीरीज 'लुक्खे' के साथ डिजिटल दुनिया में एंट्री कर रही हैं. इस शो में पलक इमोशनल रूप से गहरी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. उनके किरदार का नाम सनोबर है. सनोबर एक ऐसी लड़की है जो कमजोरियों, प्यार और अंदरूनी संघर्ष से गुजरती है. पिक्चर में एक हाई-स्टेक म्यूजिकल कहानी में देखने को मिलेगी.

श्वेता की बेटी होने का है प्रेशर

Advertisement

हाल ही में पलक तिवारी ने अपनी मां श्वेता तिवारी की विरासत से प्रेरणा लेते हुए खुद के लिए एक परफॉर्मर के रूप में अलग रास्ता बनाने पर विचार रखे. अपनी मां जैसी दमदार एक्ट्रेस की बेटी होने के कारण आने वाले प्रेशर के बारे में भी उन्होंने बताया. पलक ने कहा, 'बिल्कुल, इसमें ज्यादा प्रेशर तो आता ही है, क्योंकि मेरे हिसाब से वो सबसे ज्यादा एक्सप्रेसिव परफॉर्मर्स में से एक हैं. लुक्खे में मेरा किरदार सनोबर भी कुछ ऐसा ही है, जो अपने दिल की बात खुलकर कहती है और भावनाओं को छुपाती नहीं है. इसलिए मुझे सचमुच लगा कि सनोबर मेरी मां के आइकॉनिक किरदार प्रेरणा (कसौटी जिंदगी की) को मेरा तोहफा है. कई मायनों में सनोबर, प्रेरणा की सच्ची बेटी है, क्योंकि वो भी उतनी ही ज्यादा इमोशल और एक्सप्रेसिव है.'

मां से पलक को मिली थी बड़ी सलाह

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मेरी मॉम ने हमेशा मुझे बताया है कि अगर तुम दर्शकों को चीजें महसूस करा सको, खासकर उन्हें रुला सको, तो बाकी सब कुछ अपने आप सही हो जाता है. लेकिन साथ ही वो ये भी मानती हैं कि मुझे एक एक्टर के रूप में अपना खुद का रास्ता खुद ढूंढने देना चाहिए. इस शो के दौरान उन्होंने मुझे जो एक सलाह दी, वो मेरे मन में बहुत गहराई से बैठ गई. उन्होंने कहा, 'हर सीन को जीतने की कोशिश मत करो.' हर सीन का अपना हीरो होता है. कभी वो तुम होगे, तो कभी नहीं भी होगे, और वो पूरी तरह ठीक है. दूसरे एक्टर को भी चमकने दो, क्योंकि आखिरकार यही चीज सीन को कामयाब बनाती है. मुझे लगता है कि इस नजरिए ने लुक्खे पर काम करते समय मेरी बहुत मदद की.'

देखें पलक के शो का ट्रेलर

'लुक्खे' को विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने अपनी बैनर्स Optimystix Entertainment और White Guerrilla LLP के तले प्रोड्यूस किया है. यह हाई-ऑक्टेन प्राइम ओरिजिनल सीरीज हिमांक गौर के निर्देशन में बनी है. इसका क्रिएशन और एक्जीक्यूटिव प्रोडक्शन देबजित दास पुरकायस्थ और अग्रिम जोशी ने किया है. सीरीज में शानदार कास्ट है. पलक तिवारी के साथ इसमें राशि खन्ना, किंग, लक्ष्वीर सिंह सारन और शिवांकित सिंह परिहार लीड रोल्स में हैं. साथ ही नकुल रोशन सहदेव, शिवांकित परिहार, योगराज सिंह और आयेशा रजा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह सीरीज 8 मई 2026 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement