कॉमेडियन कपिल शर्मा से नर्सें हुईं नाराज, विरोध में फूंके पुतले

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो को लेकर मुसीबत में फंस सकते हैं. अमृतसर के नर्सें कपिल से काफी नाराज हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

दीपिका शर्मा / सतेंदर चौहान

  • अमृतसर ,
  • 17 मई 2016,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

टीवी पर दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा से अमृतसर की नर्सें खासी नाराज हैं और इनकी नाराजगी की वजह है कपिल का नया टीवी शो.

दरअसल में नर्सों का किरदार दिखाया जा रहा है. जिस तरह से कपिल के शो में नर्सो का किरदार और छवी को दिखाया जा रहा है उससे नर्से आहत हो रही हैं.

इन नर्सों का कहना है की नर्स का ये कैरेक्टर बड़ा ही बेहूदा है जिससे इन लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है. नर्सों का कहना है कि नर्सों की समाज में अहम भूमिका है ऐसे में कपिल में शो में इसे जिस तरह से दिखाया जा रहा है वह ठीक नहीं है. इससे पूरे देश की नर्सों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

Advertisement

इतना ही नहीं में ही नर्सों ने का विरोध किया पुतला जलाया और अमृतसर शहर थाने में कपिल के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement