बिग बॉस 14 के घर में सोमवार को पहला एविक्शन हुआ. पंजाब की सारा गुरपाल घर की पहली एविक्टेड कंटेस्टेंट बनीं. इस प्रक्रिया से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को एविक्शन के लिए एक दूसरे का नाम नॉमिनेट करना था. इस प्रोसेस में निक्की तंबोली ने अभिनव शुक्ला का नाम लिया था. लेकिन उन्होंने उनके नॉमिनेशन को लेकर जो तर्क दिया वह सुन बाकी कंटेस्टेंट्स की हंसी छूट गई.
निक्की ने अभिनव को नॉमिनेट करते हुए कहा- 'मैं इनको जानना चाहती हूं लेकिन जबसे रुबीना घर के अंदर आईं हैं ये कहीं खो गए हैं. किसी कन्वर्सेशन में पार्टिसिपेट नहीं करते. बातें भी इनसे हो नहीं पा रही है, लेकिन मैं दिल से चाहती हूं कि मैं इन्हें समझूं. पर मैं इतना क्लीयर करना चाहती हूं कि मैं आपकी पर्सनैलिटी को जानना चाहती हूं आपसे दोस्ती करना चाहती हूं'.
निक्की के इस तर्क को सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला खुद को रोक नहीं पाए और हंस पड़े. वे निक्की से मजाक में कहते हैं- अभिनव और रुबीना की अभी-अभी शादी हुई है. दोनों बहुत खुश हैं. दोनों में प्यार है, अभी भी है. खुद अभिनव और रुबीना भी यह सुन हंसने लगते हैं.
खैर, निक्की तंबोली घर की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बन चुकी हैं. वहीं अभिनव शुक्ला समेत बाकी बचे हुए कंटेस्टेंट्स पर अभी भी एविक्शन की तलवार लटक रही है. सभी टू बी कंफर्म्ड कंटेस्टेंट्स हैं जिन्हें कंफर्म होने के लिए खूब मेहनत करनी होगी. अभिनव को सलमान खान ने भी शो में एंटरटेनमेंट के लिए खास हिदायत दी है.
aajtak.in