'टूटे हुए घर से आती हूं', पेरेंट्स के तलाक पर दुखी हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, दिल में छिपा गम

मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का बिग बॉस 20 से सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर आने के बाद रीति ने अपने पेरेंट्स के तलाक और उन पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की.

Advertisement
पिता मनोज तिवारी के प्यार को तरसीं रीति तिवारी (Photo: Screengrab) पिता मनोज तिवारी के प्यार को तरसीं रीति तिवारी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

मनोज तिवारी की लाडली बेटी रीति तिवारी का ‘बिग बॉस 20’ से सफर खत्म हो चुका है. शो से बाहर निकलने के बाद रीति ने उन पर लगे आरोप पर बात की. उन्होंने पेरेंट्स के तलाक पर भी बोला. जानते हैं कि रीति ने अपने मम्मी-पापा के तलाक को लेकर क्या कहा. 

तलाक पर छलका दर्द 
बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद रीति ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. रीति से पूछा गया कि बिग बॉस में उन्होंने अपने पेरेंट्स के तलाक पर बोला था. क्या ये उनके लिए एक ट्रॉमा रहा. इंडियन एक्सप्रेस संग बातचीत में उन्होंने कहा- मैं अकेली नहीं हूं. बहुत सारे लोग टूटे हुए घर से आते हैं. मैं 25 साल की थी, जब माता-पिता का तलाक हुआ. मैंने अपनी लाइफ में बहुच सारी चीजें देखी हैं. 

Advertisement

वो कहती हैं कि 'मैंने कम उम्र में बहुत ट्रॉमा झेला है. पर अब मैं इन चीजों से बाहर आ चुकी हूं. बहुत सारी ऐसी अच्छी और बुरी चीजें हैं, जिनसे मैं अब तक ऊभर नहीं पाई हूं. ऐसी चीजें जो मेरे लिए मायने नहीं रखती हैं, लेकिन फिर भी मैं इन्हें लेकर कंफ्यूज हूं. मैंने इन सारी चीजों से सीखकर अपने आपको शेप किया है. वो अब भी सीख रही हूं.'

डॉली बिंद्रा पर किया कमेंट 
रीति से पूछा गया कि सलमान खान ने शो पर कहा था कि आप डॉली बिंद्रा बनती जा रही हो. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने काम वैसा किया था, तो मुझे बोला गया. मैंने उनके जैसा बनने की कोशिश नहीं की थी, लेकिन हो गया तो क्या कर सकते हैं. इसके बाद रीति ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कह रहे थे कि वो अपने पापा की वजह से आगे बढ़ रही हैं. रीति ने कहा कि अगर मैं अपने पापा की वजह से आगे बढ़ती, तो 10 साल पहले ही बढ़ जाती. लेकिन मेरे पापा ने कहा कि तुम्हें कुछ करना है, तो उसे करने के लिए स्पार्क होना चाहिए. मैंने उनका फायदा उठाकर कुछ नहीं किया.  

Advertisement

मनोज तिवारी की बात करें, तो उन्होंने दो शादियां की हैं, जिनसे उनकी तीन बेटियां हैं. मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से 1999 में हुई थी, लेकिन 12-13 साल बाद दोनों अलग हो गए. रानी और मनोज तिवारी की एक बेटी है, रीति तिवारी. रीति बिग बॉस से चर्चा में आईं, लेकिन फैन्स का प्यार नहीं, बल्कि ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »