बिग बॉस 10: प्रियंका जग्‍गा ने किया मनु को किस, मोनालिसा को लगी मर्ची!

बिग बॉस के घर में लव ट्रांयगल बनता नजर आ रहा है. जब से प्रियंका जग्‍गा घर में वापस लौटी हैं तभी से वे मनु को रिझाने की कोशिश में हैं. ऐसे में मोनालिसा को मिर्ची तो लगनी ही थी...

Advertisement
बिग बॉस हाउस बिग बॉस हाउस

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

बिग बॉस में जल्‍द ही लव ट्रांयगल देखने को मिल सकता है. मनु-मोनालिसा के अफेयर की खबरें के बीच प्रियंका जग्‍गा की एंट्री से मामला दिलचस्‍प हो गया है.

क्‍या होगा आज
आज प्रियंका, मनु को किस करेंगी और फिर शुरू होगा हाईप्राफाइल ड्रामा. हालांकि वे मनु को गाल पर नहीं कंधे पर किस करेंगी. इसके बाद मनु ये बात मनवीर और मोनालिसा को बताएंगे. वे दोनों मनु को सुझाव देंगे कि वे प्रियंका से अपनी लिमिट में रहने को कहें. इसके बाद मनु प्रियंका के पास जाएंगे और कहेंगे कि वे दो बच्‍चों की मां हैं और उन्‍हें अपनी लिमिट में रहना चाहिए.

Advertisement


फिर प्रियंका यही कहेंगी कि वे उन्‍हें किस नहीं करना चाहती थीं और यह सब परिस्थिति के कारण हो गया. और मनु को ये सब नहीं कहना चाहिए क्‍योंकि वे हर समय मोनालिसा का हाथ पकड़े घूमते रहते हैं.


गौरतलब है कि जब प्रियंका जग्‍गा ने शो में एंट्री की तो लग रहा था कि वो बानी और राहुल को टारगेट करेंगी लेकिन वो मनवीर, मोना और मनु को ही टारगेट कर रही हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement