'तुम्हारा सच जल्द बाहर आएगा', धुरंधर फेम एक्ट्रेस को मिली चेतावनी, घबराते हुए बोली- क्या करूं

टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा की कार पर एक रहस्यमयी नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उनका सच जल्द सामने आएगा. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई. अब फैंस इसे धमकी मान रहे हैं या 'The Traitors 2' का प्रमोशन, इस पर चर्चा तेज है.

Advertisement
क्रिस्टल डीसूजा को मिली धमकी (Photo: Screengrab) क्रिस्टल डीसूजा को मिली धमकी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

धुरंधर फेम क्रिस्टल डीसूजा डर में हैं. उनके साथ किसी ने भद्दा मजाक किया है या कोई उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है. उनकी कार पर एक चिट रखी मिली, जिसपर कुछ ऐसा लिखा था जिसे देखकर एक्ट्रेस परेशान हो गई हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर इसका खुलासा किया और अपनी नाराजगी जाहिर की है. 

क्रिस्टल को मिली धमकी?

Advertisement

क्रिस्टल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्हें किसी ने ये कहकर धमकाने की कोशिश की है कि उनका सच जल्द ही बाहर आने वाला है. 

वीडियो में क्रिस्टल ने कहा- आमतौर पर मैं ऐसे वीडियोज नहीं बनाती लेकिन मैं अभी काम खत्म करके पार्किंग एरिया में वापस लौटी. तो मैंने देखा कि मेरी कार की विंडशील्ड पर एक चिट रखी हुई थी. इस पर लिखा था- आज जितना मुस्कुरा सकती हो मुस्कुरा लो क्रिस्टल, जल्द ही तुम्हारा सच बाहर आ जाएगा. 

एक्ट्रेस ने आगे कहा- वैसे तो मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन इस पर्ची पर मेरा नाम भी लिखा है, तो मुझे पता है कि ये किसी ने यूं ही तो नहीं छोड़ा है. मुझे नहीं पता कि मुझे चिंता करना चाहिए, डरना चाहिए या फिक्रमंद होना चाहिए. क्या ये कोई मजाक है? क्योंकि अगर ये कोई जोक है तो बिल्कुल भी फनी नहीं है. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है.  

Advertisement

ट्रेटर्स की तैयारी?

क्रिस्टल टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं. वो अक्सर अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उनके द ट्रेटर्स 2 शो जॉइन करने की खबरें भी सामने आई थीं. माना जा रहा है कि ये कोई प्रमोशनल वीडियो भी हो सकता है. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने लिखा- ट्रेटर्स की तैयारी शुरू. क्रिस्टल का कंफर्मेशन वीडियो आ गया.

हालांकि वहीं फैंस चिंता में हैं कि अगर ये नहीं हुआ तो ऐसा कौन हो सकता है जो क्रिस्टल को नुकसान पहुंचाना चाहता है. या उनका ऐसा कौन सा सच है जो बाहर आ सकता है. 

अब सच क्या है ये तो वक्त के साथ पता चल ही जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »