मामी सुनीता को देखते ही पैरों में गिरे भांजे कृष्णा, भावुक हुईं कश्मीरा, फैंस बोले- काश गोविंदा भी होते

कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा के बीच वर्षों पुराने विवाद का अंत हो गया है. हाल ही में लाफ्टर शेफ शो में सुनीता की एंट्री हुई, जहां उन्होंने कृष्णा और कश्मीरा से मिलकर पुरानी नोकझोंक को भुला दिया. कृष्णा ने सुनीता के पैर छूकर सम्मान जताया, जिससे कश्मीरा भी भावुक हो गईं.

Advertisement
मामी केे चरणों में भांजे कृष्णा (Photo: Screengrab) मामी केे चरणों में भांजे कृष्णा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह गोविंदा की पत्नी यानी मामी सुनीता आहूजा से विवाद लंबा चला. लेकिन अब ये खत्म हो गया है. हाल ही में शो लाफ्टर शेफ में सुनीता की एंट्री हुई, जहां मामी अपने भांजे और बहू से हंसी-खुशी मिलती दिखाई दीं. कृष्णा ने सुनीता के पैर भी छुए, ये देख कश्मीरा भी भावुक हो गईं.

Advertisement

लाफ्टर शेफ के सेट पर सुनीता आहूजा एंट्री लेती हैं, तो कृष्णा और कश्मीरा शॉक्ड हो जाते हैं और खुशी-खुशी उनसे मिलते हैं. मामी से गिले-शिकवे मिटने के बाद कृष्णा की चेहरे की खुशी देखकर फैंस भी काफी खुश हैं.

शो में हुई इमोशनल मुलाकात

शो का प्रोमो सामने आया, जिसमें दिखाया गया कि सुनीता आहूजा अचानक शो के सेट पर आती हैं और जोर से कृष्णा का नाम पुकारती हैं. उन्हें देखकर कृष्णा और कश्मीरा दोनों हैरान रह जाते हैं और कुछ बोल नहीं पाते. कृष्णा तुरंत उनके पास जाते हैं और उनके पैर छूने के लिए झुक जाते हैं. कृष्णा जमीन पर लेट जाते हैं और मामी को हाथ जोड़कर दंडवत प्रणाम करते हैं. ये देखकर कश्मीरा भी भावुक हो जाती हैं, वहीं सेट पर मौजूद बाकी लोग खुशी से चिल्लाने लगते हैं.

Advertisement

खत्म हुई सालों पुरानी अनबन

इस पल को देखकर फैंस ने भी खुशी जताई. एक यूजर ने लिखा- अगर गोविंदा भी आ जाते तो ये पल एतिहासिक हो जाता. दूसरे ने लिखा- कृष्णा के लिए बहुत खुशी हो रही है. एक और यूजर ने कहा- कृष्णा की मुस्कान बता रही है कि वो कितने खुश हैं, आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ. वहीं कुछ और ने लिखा- आखिरकार ये वनवास खत्म हुआ. सबके चेहरे पर कैसा सुकून झलक रहा है.

सालों बाद खत्म हुआ विवाद

इससे पहले तीनों को पैपराजी के सामने गले मिलते हुए भी देखा गया. तब सुनीता ने कहा था- 14 साल बाद आज वनवास खत्म हुआ है. इस पर कृष्णा हंस पड़े, जबकि कश्मीरा ने मजाक में कहा- अब किसी और का शुरू होगा. सुनीता ने भी हंसते हुए कहा- अब किस-किस को जलन होगी, ये तो भगवान ही जाने.

कृष्णा ने कहा- ये हमारे लिए बहुत बड़ा सरप्राइज था. हमें नहीं पता था कि वो आज शो में आएंगी. उनके आने से पिछले 12 साल से चल रही सारी अफवाहें और बातें खत्म हो गई हैं.

विवाद की वजह क्या थी?

कृष्णा और गोविंदा के बीच विवाद तब शुरू हुआ था, जब गोविंदा को टीवी पर कृष्णा के कुछ मजाक पसंद नहीं आए थे. इसके बाद सुनीता आहूजा भी कृष्णा और उनके परिवार से दूर हो गई थीं. बताया जाता है कि कश्मीरा के एक पुराने ट्वीट, जिसमें पैसों के लिए नाचने वालों की बात कही गई थी- जो सुनीता ने गोविंदा से जोड़कर देखा, जिससे विवाद और बढ़ गया.

Advertisement

समय के साथ दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी भी होती रही. एक बार कृष्णा ने आरोप लगाया था कि गोविंदा उनके बच्चों से अस्पताल में मिलने नहीं आए, जबकि गोविंदा ने उन्हें बेईमान बताया था. 2024 में सुनीता ने ये भी कहा था कि वो द कपिल शर्मा शो में नहीं जातीं क्योंकि उसमें कृष्णा काम करते हैं.

हालांकि, हाल ही में जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी, तब कृष्णा और कश्मीरा उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचे थे. इसके बाद से ही इनके रिश्तों में सुधार के संकेत मिलने लगे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement