KBC 18 का बदला खेल, फोन में होगा जवाब, फिर भी जीत मुश्किल! अमिताभ बच्चन बोले- AI का दौर है

अमिताभ बच्चन का 'कौन बनेगा करोड़पति 18' 10 अगस्त 2026 से शुरू हो रहा है. इस बार शो के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब सिर्फ सही जवाब देना काफी नहीं होगा, बल्कि जवाब तक पहुंचने की सोच और तर्क भी अहम होंगे.

Advertisement
कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति (Photo: Screengrab) कब शुरू होगा कौन बनेगा करोड़पति (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

अमिताभ बच्चन एक बार फिर टीवी के सबसे पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) सीजन 18 के साथ वापसी कर रहे हैं. सोनी टीवी ने ऐलान कर दिया है कि शो का नया सीजन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा. लेकिन इस बार सिर्फ सवालों के सही जवाब याद होना काफी नहीं होगा, क्योंकि KBC का पूरा गेम बदलने वाला है.

Advertisement

अमिताभ बच्चन ने कहा- अब खेल पहले जैसा नहीं रहेगा

शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन साफ कहते हैं कि इस बार भूगोल, इतिहास, खेल और विज्ञान का ज्ञान ही आपको करोड़पति नहीं बना पाएगा.

वह कहते हैं- भूगोल, इतिहास, खेल, विज्ञान... इन सबका ज्ञान इस बार KBC में काफी नहीं होगा. क्योंकि अब खेल बदल गया है. केवल उत्तर याद रखने से काम नहीं चलेगा, सोचना पड़ेगा. प्रोमो से साफ संकेत मिल रहे हैं कि इस बार कंटेस्टेंट्स को सिर्फ सही जवाब नहीं देना होगा, बल्कि यह भी दिखाना होगा कि वे उस जवाब तक कैसे पहुंचे.

AI की एंट्री से बदला KBC का अंदाज

दूसरे प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जिक्र करते हुए कहा कि आज टेक्नोलॉजी ने दुनिया बदल दी है और जानकारी अब कुछ ही सेकंड में मिल जाती है.

Advertisement

उन्होंने कहा- आज AI ने दुनिया को बदल दिया है और यह बदलाव रुकने वाला नहीं ह. जो कल तक नामुमकिन लगता था, वह आज पल भर में मुमकिन हो जाता है. इसलिए KBC में भी हमने कुछ बदलने की कोशिश की है. अब उत्तर देने से पहले आपको सोचना पड़ेगा.

अब फोन में मिल जाता है हर जवाब

तीसरे प्रोमो में बिग बी ने मजेदार अंदाज में कहा कि आजकल हर सवाल का जवाब लोगों की जेब में मौजूद है. उन्होंने कहा- आजकल जवाब हर जगह मिलने लग गया है, आपकी जेब में भी... अरे भाई साहब, आपके फोन में. लेकिन अब सिर्फ जवाब याद रखने से काम नहीं चलेगा, उस जवाब तक पहुंचने के लिए सोचना भी पड़ेगा.

बिग बी की आने वाली फिल्में

KBC 18 के अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म 'सेक्शन 84' रिलीज का इंतजार कर रही है. वहीं 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में भी वह नजर आएंगे, जो साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

फिलहाल, मेकर्स ने नए फॉर्मेट की पूरी जानकारी नहीं दी है. हालांकि प्रोमो देखकर इतना जरूर साफ है कि KBC 18 में इस बार सिर्फ याददाश्त नहीं, बल्कि सोचने और तर्क करने की क्षमता भी खिलाड़ियों की असली परीक्षा लेने वाली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »