KBC: महाराष्ट्र की वो कंटेस्टेंट जिसके संघर्ष को देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन

इसके बाद शो पर आईं तीसकी कंटेस्टेंट जिनकी कहानी जान खुद अमिताभ भी भावुक हो गए. महाराष्ट्र से आईं अस्तिमा माधव गोरे एक स्टूडेंट हैं. उनका संघर्ष यही है कि उनके पिता बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं, वहीं उनकी मां भी सिर्फ एक आंख से देख पाती हैं.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन को काफी पसंद किया जा रहा है. इस बार की थीम ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया था, अब शो पर आ रहे कंटेस्टेंट भी सभी के दिल में अलग जगह बना रहे हैं. कोरोना काल में संघर्ष कर शो तक पहुंच रहे कंटेस्टेंट्स की कहानी सभी को प्रेरित कर रही है. खुद अमिताभ भी ऐसी कहानियां सुन भावुक हो जाते हैं.

Advertisement

तीन कंटेस्टेंट ने आजमाई किस्मत

मंगलवार के एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट ने अपनी किस्मत आजमाई. सबसे पहले हॉट सीट पर बैठी दिखीं तेलंगाना की सबीता रेड्डी. वे सोमवार को भी खेल रही थीं और 80 हजार जीत चुकी थीं. लेकिन मंगलवार के दिन वे ज्यादा आगे नहीं जा पाईं और मात्र  1,60,000 रुपये लेकर वापस चली गईं. इसके बाद कंटेस्टेंट के रूप में एक कारपेंटर आए और उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया. वे सिर्फ नौंवी तक पढ़े जरूर थे,लेकिन ज्ञान के मामले में काफी आगे थे. इसी वजह से उन्होंने 6,40,000 रुपये अपने नाम किए.

इसके बाद शो पर आईं तीसकी कंटेस्टेंट जिनकी कहानी जान खुद अमिताभ भी भावुक हो गए. महाराष्ट्र से आईं अस्तिमा माधव गोरे एक स्टूडेंट हैं. उनका संघर्ष यही है कि उनके पिता बिल्कुल भी नहीं देख सकते हैं, वहीं उनकी मां भी सिर्फ एक आंख से देख पाती हैं. ऐसे में अब अस्मिता ही अपने माता-पिता की श्रवण कुमार हैं. लेकिन इस सब के बावजूद भी उन्होंने ना कभी हार मानी और ना ही कभी निराश हुईं. उन्होंने अमिताभ को बताया था कि वे अपने माता-पिता से ही प्रेरणा लेती है. 

Advertisement

भावुक हुए अमिताभ

ये सब जान अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए. कंटेस्टेंट के पिता का संघर्ष जान उनकी आंखों में आंसू आ गए. वे भावुक होकर सिर्फ इतना ही बोल पाए- हमे बहुत खुशी होती है ऐसे लोगों से मिलकर. वैसे अस्मिता की संघर्ष कहानी जितनी प्रेरणा देती है, उनका खेलने का अंदाज भी प्रभावित करता है. आत्मविश्वास से भरी अस्मिता ने अभी तक सभी सवालों का बेहतरीन अंदाज में जवाब दिया है.  बुधवार को भी वे अमिताभ संग अपना बेहतरीन गेम जारी रखने वाली हैं.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »