4 साल डेटिंग के बाद शादी करेंगे करण-तेजस्वी? गुपचुप चल रही तैयारी! लाफ्टर शेफ के सेट से वायरल VIDEO

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. लाफ्टर शेफ के सेट से एक वीडियो वायरल है, जिसमें करण-तेजस्वी के नामों को मिलाकर एक बैनर तैयार किया गया है और उन्हें अपनी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं.

Advertisement
टीवी पर सजेगा करण-तेजस्वी का मंडप? (Photo: ITGD) टीवी पर सजेगा करण-तेजस्वी का मंडप? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. बिग बॉस 15 से प्यार की शुरुआत के बाद, करण और तेजस्वी एक पावर कपल की तरह दिखे हैं. उनकी शादी को लेकर भी कई सारी अफवाहें उड़ती रहती हैं. अब एक बार फिर करण-तेजस्वी अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं. 

Advertisement

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ सीजन 3 में नजर आ रहे हैं. हर हफ्ते शो पर कुछ ना कुछ नया होता रहता है. अब लगता है कि इस हफ्ते शो पर करण और तेजस्वी की शादी का ट्रैक दिखाई देने वाला है. मेकर्स ने उनकी शादी के लिए एक शानदार बैनर की तैयारी की है. 

लाफ्टर शेफ शो पर होगी शादी?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है, जिसमें करण और तेजस्वी की तस्वीरों के साथ लाफ्टर शेफ शो की पूरी मंडली दिखी है. बैनर पर करण + तेजस्वी= कराटे, ऐसे भी लिखा है. इसी के साथ-साथ उसपर लिखा, 'करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं.' 

वीडियो देख फैंस का मानना है कि करण कुंद्रा शायद शो पर अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज करने वाले हैं. जिसके बाद ये बैनर दिखाया जाएगा, जिसमें शो की पूरी टीम कपल को बधाई देती नजर आएगी. हालांकि ना तो करण, ना तेजस्वी ने ऐसी किसी भी न्यूज की पुष्टि की है. अब लाफ्टर शेफ के आने वाले एपिसोड्स में क्या होगा, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा. 

Advertisement

पहले भी उड़ी शादी की अफवाहें

करण और तेजस्वी इससे पहले कई बार अपनी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों पर बात कर चुके हैं. कपल ने साफ कहा है कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है. हालांकि उनका ये भी कहना है कि वो सही वक्त आने पर शादी जरूर करेंगे. बता दें कि करण और तेजस्वी का रिश्ता ऐज-गैप के कारण भी सुर्खियों में रहता है. दोनों के बीच 9 साल का फासला है. अब देखना है कि क्या करण और तेजस्वी का रिश्ता डेटिंग से आगे बढ़ेगा या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement