शो की गिरती TRP के कारण कपिल को लेना पड़ा ये फैसला

कपिल शर्मा पिछले कई महीनों से लगातार मुसीबतों से घि‍रे हुए हैं. शो की गिरती टीआरपी के बीच कपिल को एक ऐसा फैसला लेना पड़ा है जो उनकी जेब पर भारी पड़ सकता है. जानें, क्या है मामला...

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:20 PM IST

कपिल शर्मा के शो की लगातार गिरती टीआरपी ने उनकी जेब पर अटैक कर दिया है. जी हां, कपिल ने अपने शो की फीस आधी कर दी है. कपिल के इस फैसले से जहां मेकर्स तो खुश हो गए हैं लेकिन कपिल की जेब हल्की हो गई है.

सुनील ग्रोवर और अली असगर के शो से जाने के कपिल के शो की टीआरपी लगातार गिर रही है. खबरें तो ये भी थीं कि कपिल का शो बंद भी हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा ने अपनी फीस आधी कर दी है और ऐसा पहली बार है कि किसी सेलेब्रिटी ने सामने आकर खुद अपनी फीस कम करने को कहा है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए और बढ़ा लिया है. कपिल के शो से चैनल को हर साल 110 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है. कपिल शर्मा एक एपि‍सोड का 80 लाख रुपये लेते थे वहीं अब वो सिर्फ 40 लाख रुपये लेंगे.


इसी के साथ बता दें कि कॉमेडिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर के साथ-साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया था. इन सबके जाने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट भी आ गई थी.

लेकिन अब खबरों की मानें तो इनमें से कोई एक कपिल के शो में वापस आने वाला है. शो से जुड़े सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- चंदन प्रभाकर और कपिल के बीत की दूरियां मिट गई हैं और वो शो में वापस आने वाले हैं. हमें पता है कि कृष्णा अभिषेक और अली असगर नया शो लेकर आने वाले हैं. आशा करते हैं कि दोनों शो अच्छा करे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement