कपिल शर्मा ने लगातार 5 शूटिंग की कैंसिल, चैनल ने भेजा नोटिस

कॉमेडियन कपिल शर्मा के दिन कुछ महीनों से सही नहीं चल रहे और इसी बीच उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की माने तो कपिल के बर्ताव से नाराज सोनी टीवी ने उन्हें नोटिस भेजा है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 28 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 6:04 PM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा के दिन कुछ महीनों से सही नहीं चल रहे और इसी बीच उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की माने तो कपिल के बर्ताव से नाराज सोनी टीवी ने उन्हें नोटिस भेजा है.

दरअसल पिछले कुछ महीनों में खराब स्वास्थ्य के कारण कपिल ने शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, परेश रावल के साथ शूटिंग कैंसिल कर दी थी.

Advertisement

रविवार को यह खबर आई कि 'बादशाहो' की टीम के साथ भी कपिल ने शूट नहीं किया. अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता सेट पर मौजूद थे लेकिन कपिल शर्मा वहां आए ही नहीं. प्रोडक्शन टीम ने कपिल को फोन किया लेकिन उनका फोन ऑफ आ रहा था.

बाद में कपिल की टीम ने बताया कि कपिल को पैनिक अटैक आ गया था, जिस वजह से वो शूट पर नहीं आ पाए. तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो सुबह समय से उठ नहीं पाए.

Bollywoodlife के मुताबिक सोनी चैनल कपिल के बर्ताव से बहुत नाराज है. उन्होंने कपिल को वॉर्निंग दी थी और हाल ही में उनका कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ाया था. लेकिन कपिल के ऐसे व्यवहार की वो उम्मीद नहीं कर रहे थे. 'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी में 'डांस प्लस 3', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'सारेगामापा' से पिछड़ गया है.

Advertisement

कुछ दिनों पहले एक वेबसाइट ने बताया था कि कपिल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. हालांकि फेसबुक चैट के दौरान कपिल ने इस बात को खारिज कर दिया था. उन्होंने कहा था डिप्रेशन मेके लिए बहुत बड़ा शब्द है. लो ब्लड प्रशर के अलावा मेरे साथ कोई समस्या नहीं है. अब मैं अपनी डाइट और फिटनेस का ख्याल रख रहा हूं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »