कपिल शर्मा की वजह से उनके शो से सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा शो छोड़कर चले गए. इससे शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा और टीआरपी चार्ट में शो चौथे नंबर से दसवें नंबर पर पहुंच गया.
सोनी चैनल ने कपिल को अल्टीमेटम दिया है कि वो जल्द इन सबको शो में वापस लाए और शो की टीआरपी बढ़ाएं. लेकिन लगता है कपिल को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता. खबरों के मुताबिक, कपिल अपनी फीस में 50% का इजाफा चाहते हैं. लेकिन क्या कपिल इतनी फीस के लायक हैं. क्या पहले उन्हें अपने व्यवहार को ठीक नहीं करना चाहिए.
एक तरफ कपिल अपनी फीस में इजाफा चाहते हैं, तो दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर शो में वापस आने को तैयार नहीं हैं. सुनील ने ट्वीट कर कहा है कि मैं सिर्फ एक्ट करना चाहता हूं, जिससे लोगों का मनोरंजन हो. मेरे लिए कुछ करने और कुछ न करने का कारण सिर्फ पैसा नहीं हो सकता.
बीच-बीच में खबरें आती रहती हैं कि सुनील किसी कॉन्ट्रेक्ट से बंधे हैं, इसलिए उन्हें शो में वापस आना ही होगा. देखना होगा कि सुनील की वापसी शो में होती है या नहीं और अगर सुनील शो में वापस नहीं आते हैं तो क्या कपिल शर्मा इन कॉमेडियन्स के बिना टीआरपी चार्ट में टॉप पर बने रह पाते हैं या नहीं.
स्वाति पांडे