Kapil Sharma ने 'अनेक' एक्ट्रेस को बताया क्या होता है बैंगन का भर्ता, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

आयुष्मान के बाद कपिल फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को लेकर कहते हैं कि सर ज्यादातर सीरियस मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं. आप बाजार जाते हैं. बैंगन के साथ धनिया फ्री में ना मिले, तो घर जाकर बैंगन का भर्ता बनाते हैं या फिर मुद्दा बना देते हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा, एंड्रिया केविचुसा कपिल शर्मा, एंड्रिया केविचुसा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST
  • कपिल के शो पर पहुंचीं अनेक की स्टारकास्ट
  • आयुष्मान-अनुभव सिन्हा संग कपिल की मस्ती

इस वीकेंड द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर एंटरटेनमेंट के नाम पर धमाल होने वाला है. अरे भाई कपिल शर्मा शो पर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) स्टारर फिल्म 'अनेक' (Anek) का प्रमोशन जो होने वाला है. फिल्म 27 मई को रिलीज होगी, जिसके प्रमोशन के लिये 'अनेक' की टीम कपिल के शो पर पहुंचने वाली है. शो के प्रोमो सामने आ चुके हैं. जिसे देख कर आप हंस-हंस कर लोट-पोट होने वाले हैं. 

Advertisement

अनेक स्टार्स के साथ कपिल की मस्ती 
द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट प्रोमो देखने के बाद शायद ही कोई ऐसा होगा, जो खुद को जोर-जोर से हंसने से रोक पायेगा. प्रोमो में कपिल 'अनेक' की एक्ट्रेस एंड्रिया केविचुसा (Andrea Kevichusa) को बैंगन का भर्ता क्या होता है, ये समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब इस बारे में आपको थोड़ा डिटेल में बता देते हैं. ताकि मुद्दा समझने में देरी ना लगे.

वीडियो में अनुभव सिन्हा, आयुष्मान खुराना और एंड्रिया शानदार तरीके से कपिल के शो में एंट्री लेते हैं. बातचीत का सिलसिला शुरू होता है. इसके बाद कपिल आयुष्मान से कहते हैं कि आपने नॉर्थ ईस्ट में शूट किया है. वहां बहुत ठंड होती है. आयुष्मान कहते हैं हां. एक्टर का जवाब मिलने पर कपिल कहते हैं कि आपको वहां दो रजाइयां लगती थी रात को या चार घूंट जिंदगी के. कपिल के इतना कहते ही हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है. 

Advertisement

आयुष्मान के बाद कपिल फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को लेकर कहते हैं कि सर ज्यादातर सीरियस मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं. आप बाजार जाते हैं. बैंगन के साथ धनिया फ्री में ना मिले, तो घर जाकर बैंगन का भर्ता बनाते हैं या फिर मुद्दा बना देते हैं. कपिल की बात सुन कर एंड्रिया उनसे पूछती हैं कि बैंगन का भर्ता क्या होता. बस एक्ट्रेस के इतना पूछते ही कपिल को मस्ती करने का मौका मिल जाता है.

कपिल अपने स्टाइल में कहते हैं कि बैंगनी कलर का बैंगन, उसके सर पर एक क्वश्चेन मार्क होता है. इसके बाद जब आप उसे फायर में डालते हैं, तो वो और भी बैंगनी हो जाता है. फिर उसे खाओ...वाह'. कपिल का जवाब सेट पर क्या माहौल बना होगा वो आप प्रोमो देख कर अंदाजा लगा सकते हैं. अपकमिंग एपिसोड के लिये एक्साइटेड हैं ना?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement