क्या शिल्पा शिंदे की जिंदगी में हो गई है एक्स बॉयफ्रेंड रोमित राज की वापसी?

सीरियल भाभीजी घर में हैं शो को लेकर पिछले साल चर्चा में रहीं एक्ट्रेस शि‍ल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस सीरियल को लेकर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के साथ शि‍ल्पा विवादों में भी रहीं.

Advertisement
श‍िल्पा शि‍ंदे श‍िल्पा शि‍ंदे

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

भाभीजी घर में हैं शो को लेकर पिछले साल चर्चा में रहीं एक्ट्रेस शि‍ल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इस सीरियल को लेकर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) के साथ शि‍ल्पा विवादों में भी रहीं.

अब सुनने में आ रहा हैं कि के एक्स बॉयप्रेंड और टीवी एक्टर रोमित राज एक बार फिर से शिल्पा की जिंदगी में वापस आ गए है. दरअसल, एक्टर रोमित राज को सिंटा यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का ऑपरेशनल हेड के तौर पर चुना गया है. ऑपरेशनल हेड के तौर रोमित राज सिंटा की सोशल मीडिया पर होने वाली सारी हलचल पर ध्यान रखेंगे.

Advertisement

बता दें कि और रोमित राज 29 नवंबर 2009 को एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन शादी से एक दिन पहले शिल्पा ने उन्हें डोमिनेटिंग कहकर उनसे रिश्ता तोड़ लिया था. सिंटा के साथ अपनी लड़ाई के बाद भी शिल्पा शिंदे ने एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में चुनाव लड़ा था और एग्जीक्यूटिव समिति के सदस्यों में से एक के रूप में वह चुनी गई थी. लेकिन सिन्टा के ने यह फैसले किया था कि शि‍ल्पा को वो सुविधाएं नहीं दी जाएंगी जो कि‍ इस एसोसिएशन के बाकी मेंबर्स को दी जा रही हैं.

इससे पहले ने सिन्टा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. कहानी तब शुरू हुई जब शिल्पा ने भाभीजी घर पर हैं सीरियल छोड़ने के बाद शो के निर्माता बेनिफेर कोहली और उनके पति संजय पर मानहानि और उनके साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया और उन पर केस किया था.

Advertisement

फिलहाल सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा) में एक्टर रोमित राज की सिंटा में वापसी से यह समझ पाना मुश्किल है कि रोमित शिल्पा के लिए ही सिंटा में आए हैं या फिर कुछ और कारण है. लेकिन सिंटा के इस फैसले से एसोसिएशन में हर कोई इस बारे में बात कर रहा है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »