ब्रेकअप के बाद सीधा निकाह की तैयारी में फैसल शेख? बोले- इस साल कर लूंगा

इन्फ्लुएंसर फैसल शेख सुर्खियों में हैं. अफवाहें थीं कि फैसल शेख की शादी जुलाई 2026 में होगी. लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उन अटकलों को खारिज कर दिया. हालांकि फैसल ने कन्फर्म किया है कि वे इस साल जरूर शादी कर लेंगे.

Advertisement
शादी करने वाले हैं फैजू (Photo: Instagram @mr_faisu_07) शादी करने वाले हैं फैजू (Photo: Instagram @mr_faisu_07)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST

मिस्टर फैसू के नाम से जाने जाने वाले पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और एक्टर फैसल शेख फिलहाल सुर्खियों में हैं. उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वे 2026 में शादी करने वाले हैं. पहले अफवाहें थीं कि फैसल की शादी जुलाई 2026 में होगी. लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उन अटकलों को साफतौर पर खारिज कर दिया. हालांकि फैसल ने कन्फर्म किया है कि वे इस साल जरूर शादी कर लेंगे.

Advertisement

साइरस सेज (Cyrus Says) पॉडकास्ट पर फैसल शेख ने कहा कि उनकी शादी जुलाई में नहीं होगी, लेकिन 2026 में जरूर होगी. जुलाई वाली अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर फैसल ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'ये न्यूज किधर आ रही है?' उन्होंने आगे साफ किया, 'सर, जुलाई में नहीं पर ये साल में शादी कर लूंगा 100%.' उन्होंने यह भी कहा कि ये अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद भी नहीं थीं.

अभी तक उनकी पार्टनर की पहचान सामने नहीं आई है. फैसल ने अपनी रिलेशनशिप की डिटेल्स प्राइवेट रखने का फैसला किया है, ठीक अपने दोस्त अदनान शेख की तरह. अपने भविष्य के प्लान के बारे में बात करते हुए फैसल शेख ने कहा कि रियलिटी टीवी ने उन्हें बहुत सारा एक्सपीरिएंस दिया है. लेकिन अब वे ज्यादा फोकस एक्टिंग पर करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि वे ओटीटी प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में काम करने के लिए उत्सुक हैं.

Advertisement

कौन हैं मिस्टर फैसू?

मिस्टर फैसू का असली नाम फैसल शेख है. वो भारत के सबसे पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं और टीवी पर भी उभरते हुए स्टार हैं. उन्होंने टिकटॉक पर शॉर्ट वीडियो से बड़ी सफलता हासिल की. बाद में वो इंस्टाग्राम पर भी फेमस हो गए. फैसल ने इंस्टाग्राम पर करोड़ों फैंस बना लिए हैं. समय के साथ वे टेलीविजन में आए. उन्होंने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन 10 में हिस्सा लिया. यहां अपने डांसिंग स्किल्स से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता. फैसल शो के फिनालिस्ट रहे थे. इसके बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 12 में भी हिस्सा लिया और एडवेंचरस साइड को दिखाया. हाल ही में वे 'द 50' शो में दिखे थे और इसके रनर-अप बने. रियलिटी शोज के अलावा फैसू कई म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement